Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में मौसम बदला, आसमान में धुंध छाई:सुबह कोहरे जैसा माहौल, दिन चढ़ने पर छंट रही धुंध

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में पिछले दो-तीन दिनों की हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया है। जनपद के आसमान में धुंध की एक परत छाई हुई है, जिससे चारों ओर दृश्यता प्रभावित हो रही है। सुबह के समय वातावरण में कोहरे जैसा माहौल बन रहा है। ठंडी हवाओं के साथ हल्की ठंडक भी महसूस की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखा जा रहा है, जहां सुबह के वक्त दृश्यता काफी कम हो जाती है। शनिवार सुबह भी खेतों और सड़कों के आसपास ऐसी ही धुंध छाई रही। हालांकि, दिन चढ़ने और धूप तेज होने के साथ यह धुंध धीरे-धीरे छंटने लगती है और मौसम सामान्य हो जाता है। मौसम के इस बदलाव से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों और ईंट भट्ठा संचालकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि लगातार नमी और धुंध फसलों तथा उनके कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। फिलहाल, मौसम के इस परिवर्तन ने जनजीवन की गति को थोड़ा धीमा किया है, लेकिन लोगों को तेज गर्मी से अस्थायी तौर पर राहत भी मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा पुलिस द्वारा रन फॉर एंपावरमेंट का आयोजन:महिला थाना अध्यक्ष साथ महिला अधिकारियों,पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़
    Next Article
    कानपुर के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती:2 से 4 घंटे तक शटडाउन रहेगा, केस्को कराएगा मरम्मत काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment