Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में न्यूमैक्स सिटी पर निवेशकों का हंगामा:मुनाफा न मिलने पर गुमराह करने का आरोप, कंपनी ने दावों को बताया निराधार

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। गाजियाबाद से आए कई निवेशकों ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित प्रोजेक्ट साइट पर जमकर हंगामा किया। निवेशकों ने अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग की। निवेशकों का आरोप है कि उन्हें कम समय में अधिक मुनाफा देने का भरोसा देकर पैसे लगवाए गए थे। हालांकि, तय समय बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो कोई मुनाफा मिला है और न ही उनकी मूल निवेश राशि लौटाई जा रही है। गाजियाबाद के निवेशक उदय अग्रवाल ने बताया कि उन्हें 8 से 10 लाख रुपये के लाभ का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने लगभग 24 लाख रुपये का निवेश किया। उनका कहना है कि अब कंपनी के अधिकारी उनके फोन कॉल का जवाब नहीं देते और न ही किसी जिम्मेदार व्यक्ति से मुलाकात हो पाती है। एक अन्य निवेशक अमित कौशिक ने जानकारी दी कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर निवेश किया था। उन्हें 6 से 8 महीने में करीब 10 लाख रुपये के मुनाफे का वादा किया गया था, लेकिन 14 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है। कौशिक का आरोप है कि अब कंपनी मुनाफा देने के बजाय मूल रकम में से 10 प्रतिशत की कटौती कर राशि वापस करने की बात कह रही है। निवेशकों ने यह भी आरोप लगाया कि साइट पर बाउंसर तैनात हैं, जो उन्हें अंदर जाने या कंपनी के जिम्मेदार लोगों से मिलने नहीं देते। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उनकी फंसी हुई मेहनत की कमाई ब्याज सहित वापस मिल सके। दूसरी ओर, न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट के निदेशक संजय अग्रवाल ने निवेशकों के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया और कहा कि कंपनी के पास सभी लेनदेन के वैध दस्तावेज मौजूद हैं। अग्रवाल के अनुसार, ब्रोकर और निवेशकों के बीच हुई बातचीत के लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में खड़े-खड़े रेलकर्मी की मौत, VIDEO:मिर्गी समझकर जूता-मोजा सुंघाते रहे लोग, होटल पर चाय लेने गए थे
    Next Article
    जालौन में कैफे की आड़ में हुक्का बार का संचालन:पुलिस ने छापेमारी कर युवक-युवती को हिरासत में लिया, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment