Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पंकज मलिक पर अनिल कुमार का पलटवार:कहा- ‘गुंडा’ कहना गलत, जनता सब देख रही है, दलित का बेटा मंत्री बन गया तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में राजनीतिक तापमान फिर बढ़ गया है। सपा विधायक पंकज मलिक द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पर की गई टिप्पणी के बाद मंत्री ने सोमवार को पुरकाजी में आयोजित कार्यक्रम में जोरदार पलटवार किया। अनिल कुमार ने कहा कि विधायक ने उनके लिए “गुंडा” शब्द का इस्तेमाल किया है, लेकिन क्या कोई भी व्यक्ति उन्हें गुंडा मान सकता है? उन्होंने अपने और परिवार के ऊपर कोई बड़ा आपराधिक मामला दर्ज नहीं होने का भी जिक्र किया। मंत्री ने परिवार का बचाव किया अनिल कुमार ने कहा कि उनके पूरे परिवार पर आज तक कोई गंभीर अपराध दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि परिवार पर धारा 323, 324 या 151 जैसे मामूली मामलों तक की कोई एफआईआर गंभीरता से दर्ज नहीं हुई। मंत्री ने आरोप लगाया कि दलित समाज का एक व्यक्ति कैबिनेट मंत्री बन गया है, यह कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा। उनका कहना था कि यह केवल राजनीतिक बयानबाजी है और जनता सब कुछ देख और समझ रही है। सपा और पुरकाजी का चुनावी इतिहास भी किया उजागर सभा में अनिल कुमार ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुरकाजी विधानसभा सीट का इतिहास देखें तो सपा कभी दूसरे स्थान पर भी नहीं पहुंची। यहां या तो बसपा जीतती रही है या भाजपा। मुस्लिम वोट नहीं, सभी वर्गों का सहयोग बताया मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं कि वे मुस्लिम वोटों की वजह से मंत्री बने हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वे सभी वर्गों के सम्मान और सहयोग से यहां तक पहुंचे हैं और यही उनकी सफलता का आधार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज सीएचसी के वार्डों में घूम रहे कुत्ते:मरीजों, नवजात बच्चों और प्रसूताओं को संक्रमण व हमले का खतरा
    Next Article
    संभल में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत:गन्नौर से घर जाते समय सड़क हादसा हुआ, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment