Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सामाजिक संस्था के नाम पर धोखाधड़ी:400 लोगों से 1100 रुपए लेकर नहीं दिया राशन, महिला ने SSP से की शिकायत

    1 day ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक महिला ने सगुन जन कल्याण सामाजिक संस्था के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने लाया है। मीरापुर की रहने वाली पिंकी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। पिंकी को उसकी सहेली पारुल कश्यप ने संस्था से जुड़ने के लिए कहा था। पारुल ने बताया कि हर सदस्य को 1100 रुपए जमा करने पर 15 किलो राशन मिलेगा। पिंकी ने पहले 100 लोगों को सदस्य बनाया। इनमें से केवल 5 लोगों को ही राशन मिला। फिर पिंकी ने 300 और लोगों को जोड़ा। लेकिन संस्था ने न तो राशन दिया और न ही फोन का जवाब दिया। उल्टा उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। अब सभी सदस्य पिंकी से राशन की मांग कर रहे हैं। पिंकी ने संस्था के संचालकों में दीपक रौनी, शालू देवी, गुड्डू कश्यप, सोहनवीर, पूजा कश्यप और ज्योति का नाम दिया है। उसने एसएसपी से इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 से 26 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द:कुछ का रूट बदला, गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते फैसला
    Next Article
    खाली प्लॉट में गोबर डालने को लेकर विवाद:फिरोजाबाद में नगर निगम की टीम और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment