Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा:बिना सूचना मीटर बदलने पहुंचे कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    1 hour ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी में बिजली विभाग और निजी कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने बिना पूर्व सूचना और सहमति के की जा रही इस कार्रवाई का विरोध किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उन्हें स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई और न ही उनकी अनुमति ली गई थी। कर्मचारियों के अचानक पहुंचने और मीटर बदलने का काम शुरू करने पर लोगों ने मौके पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगवाना उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अदालत के निर्देशों के अनुसार स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं और इसके लिए उपभोक्ता की सहमति आवश्यक है। इस मुद्दे पर लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण कर्मचारियों को अपना काम रोकना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना पूर्व सूचना और सहमति के की जा रही इस तरह की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। वहीं, बिजली विभाग ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की यह प्रक्रिया सरकार की योजना के तहत की जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है, लेकिन क्षेत्रवासियों में नाराजगी अभी भी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RAW के रिटायर्ड अफसर से 11 लाख की चोरी:बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 9.60 लाख रुपए बरामद
    Next Article
    उन्नाव पुलिस ने इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल, साथी भी पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment