Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव पुलिस ने इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल, साथी भी पकड़ा गया

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर इरफान अहमद अपने एक साथी प्रेम सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी इरफान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह कार्रवाई एसओजी, सर्विलांस टीम और पुरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब ग्यारह बजे पुरवा-अचलगंज मार्ग पर नहर पटरी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी बाइक मोड़कर सुनसान रास्ते की ओर भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। गिरने के बाद एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी इरफान के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान अहमद (34 वर्ष) निवासी ताड़बगिया जाजमऊ, कानपुर नगर और प्रेम सिंह (30 वर्ष) निवासी भायपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि इरफान उन्नाव के अजगैन थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस पूछताछ में इरफान ने 25 फरवरी 2026 को पुरवा क्षेत्र में एक दंपती से हुई लूट की घटना में शामिल होने की बात कबूल की। दोनों आरोपियों ने 5 अप्रैल 2026 को कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया। उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल आरोपी इरफान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इरफान पर उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ और रायबरेली समेत कई जिलों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा:बिना सूचना मीटर बदलने पहुंचे कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
    Next Article
    लखनऊ में बारिश का यलो अलर्ट:40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, गर्मी से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment