Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में UPTET में 3,431 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित:28,698 में से 25,267 ने दी परीक्षा; तीन दिन 13 केंद्रों पर चला अभियान

    1 day ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शनिवार को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 जनपद में शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में सकुशल संपन्न हो गई। तीसरे और अंतिम दिन केवल प्रथम पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। अंतिम दिन भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम बनाए रखे गए। जनपद में यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई तक आयोजित हुई। पहले दो दिनों में दो-दो पालियों में परीक्षा हुई, जबकि अंतिम दिन केवल सुबह की पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन, दस्तावेजों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन, एआई कैमरों की निगरानी तथा सीसीटीवी सर्विलांस के बीच परीक्षा कराई गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता टीमें और भारी पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा। तीन दिनों में 28,698 अभ्यर्थियों के लिए थी परीक्षा तीन दिनों में कुल 28,698 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी। इनमें से 25,267 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3,431 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद में लगभग 88 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दिनवार आंकड़े 2 जुलाई (प्रथम दिन) कुल निर्धारित अभ्यर्थी: 11,873 परीक्षा में शामिल: 10,011 अनुपस्थित: 1,862 3 जुलाई (द्वितीय दिन) कुल निर्धारित अभ्यर्थी: 11,842 परीक्षा में शामिल: 10,825 अनुपस्थित: 1,017 4 जुलाई (अंतिम दिन) कुल निर्धारित अभ्यर्थी: 4,983 परीक्षा में शामिल: 4,431 अनुपस्थित: 552 परीक्षा के दौरान कहीं से भी नकल, पेपर लीक, फर्जी अभ्यर्थी या किसी बड़ी अव्यवस्था की सूचना सामने नहीं आई। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पूरे परीक्षा अभियान को सफल और शांतिपूर्ण बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:निघासन-पलिया हाईवे पर लुधौरी चौराहे के पास हादसा, सीसीटीवी से चालक की तलाश जारी
    Next Article
    7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे CM:आईजी अजय मिश्रा जनसभा स्थल पहुंचे, पार्किंग-बैरीकेडिंग और सुरक्षा देखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment