Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:ग्राम चौरावाला में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र के चौरावाला गांव में रविवार दोपहर अंकज (30) नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पड़ोसी कपिल ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर अंकज का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंकज उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लंढौरा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था और शनिवार को ही घर आया था। उसके परिवार में पिता सुभाष, मां किरणवती, बहन कुसुम, कविता, भाई सोनू, आकाश हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी किरण, पांच वर्षीय पुत्र विशु, दो वर्षीय पुत्री परी और दो माह का एक पुत्र छोड़ गया है। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में अंकज की संदिग्ध मौत को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अंकज का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी शादी 22 फरवरी को होनी है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रेमिका की शादी के कारण अंकज ने यह कदम उठाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के BJP विधायक SO से बोले- तुम्हारी क्या औकात:तुम थाने से भगाए जाओगे, इंस्पेक्टर से इस्तीफा लेकर दिखाओ; थाने में धरने पर बैठे
    Next Article
    फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत:हादसे में दो गंभीर घायल, कार और डीसीएम की टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment