Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर उद्योग बंधु बैठक में सख्त निर्देश:सड़क, बिजली, सफाई पर अफसरों को अल्टीमेटम, सीडीओ ने की अध्यक्षता

    1 hour ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में हुई इस बैठक में सड़क, बिजली और सफाई से जुड़े लंबित मुद्दों पर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में जानसठ रोड स्थित नैराना विद्युत सब-स्टेशन तक 500 मीटर लिंक रोड के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर एनएचएआई मेरठ और विद्युत विभाग को संयुक्त रूप से एस्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, नैराना विद्युत उपकेंद्र के सामने ओवरहेड लाइन शिफ्टिंग के लिए एक अलग बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ग्राम वहलना में जैन मंदिर के पास फैली गंदगी पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाया और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को उद्यमियों के साथ नियमित मासिक बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, मेरठ रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया। जिला पंचायत को मैसर्स राधा गोविंद ऑटोमोबाइल्स की एनओसी और मानचित्र संबंधित विभागों से आख्या प्राप्त कर जारी करने के निर्देश दिए गए। मेरठ रोड स्थित बीके टाइल्स के पास जर्जर लिंक रोड के संबंध में नगर पालिका ने बताया कि इसका प्रस्ताव 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी औद्योगिक संगठनों से अपील की कि वे औद्योगिक क्षेत्रों के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण में एमडीए और नगर पालिका के साथ मिलकर सहयोग करें। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने किया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे से बिजली गुल:आंधी-तूफान के बाद दर्जन भर उपकेंद्र ठप, लाखों लोग प्रभावित; बहाली में लगेगा समय
    Next Article
    ओपी राजभर को सपा ने ही विधायक बनाया:सभल में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल बोले- बीजेपी सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment