Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैजिक पेन से चेक ठगी गिरोह का पर्दाफाश:सीतापुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, फाइनेंस एजेंट बनकर करते थे ठगी,13 अप्रैल को की थी वारदात

    6 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में कोतवाली नगर पुलिस ने चेक में मैजिक पेन से हेरफेर कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह “मैजिक पेन” और लाइटर की मदद से चेक पर लिखी रकम मिटाकर उसे बढ़ा देता था और बैंक से पैसा निकाल लेता था। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बहुगुणा चौराहा-वैदेही वाटिका रोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पीयूष शुक्ला, अशोक रतन और अमर सिंह शामिल हैं, जो विभिन्न जिलों के निवासी हैं और लंबे समय से इस तरह की ठगी में संलिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कूट रचित आधार कार्ड व पहचान पत्र, बैंक चेक, लोन आवेदन पत्र, मोबाइल फोन, केमिकल युक्त “मैजिक पेन”, लाइटर, 5 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद को फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर व्यापारियों को बिजनेस लोन दिलाने का झांसा देते थे। विश्वास में लेने के बाद वे पीड़ितों से हस्ताक्षरित चेक लेते और पहले उस पर कम रकम लिखवाते थे। बाद में केमिकल पेन से लिखावट मिटाकर अधिक राशि भरकर बैंक से धन निकाल लेते थे। इस मामले में कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने दस्तावेज या हस्ताक्षरित चेक न दें और चेक भरते समय अपने पेन का ही इस्तेमाल करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलाई मशीन लोन में 67,600 की धोखाधड़ी:बस्ती में युवती ने दुकान संचालक पर दर्ज कराया मुकदमा
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment