Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूरी के पैसे मांगने पर मजदूर की हत्या:मथुरा में आरोपी ने साथी को भी गंभीर रूप से घायल किया

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हरिओम के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग दो महीने से कल्ला नामक व्यक्ति के यहां बेलदारी का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, हरिओम ने कई बार अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। आरोप है कि घटना वाले दिन आरोपी ने हरिओम को पैसे देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसे शौचालय में बंधक बनाकर ईंटों और लोहे की सरियों से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर चोटों के कारण हरिओम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।। जब हरिओम का साथी मनोज उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन:सेवादार समिति ने भजन संध्या और छप्पन भोग अर्पित किए
    Next Article
    अयोध्या में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का कांग्रेस पर निशाना:बोले- राहुल का मतलब ‘रार, हुड़दंग और लफंगई’, देश को बदनाम करने की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment