Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

    16 hours ago

    1

    0

    फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया है। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। शिशिर शर्मा ने बताया कि जब नितेश तिवारी ने उन्हें ‘छिछोरे’ में कास्ट किया और बताया कि सुशांत भी फिल्म का हिस्सा होंगे, तो वह काफी एक्साइटेड हो गए थे। एक्टर ने बताया कि फिल्म के सेट पर मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पुराने दिनों को याद किया। सुशांत की मौत की खबर से लगा था झटका शिशिर शर्मा ने कहा कि 14 जून 2020 को सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था। उन्होंने बताया, ‘जब मुझे सुशांत के बारे में शाम को 4 बजे मैसेज आया, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। बहुत मुश्किल था। एकदम से अंदर से झटका-सा लगा... कैसे, क्यों, इतना बेहतरीन एक्टर, इतना सुलझा हुआ आदमी ऐसा क्यों करेगा? कुछ तो कारण होगा। ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है। बहुत दुख हुआ।’ सुसाइड की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिशिर शर्मा ने कहा, ‘नहीं, मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था। वो ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कदम उठाएगा। वो बहुत ही सुलझा हुआ आदमी था, बहुत ज्यादा सुलझा हुआ था। मुझे शक है कि वो सुसाइड करेगा। ऐसा करने के लिए तुम्हें बहुत हिम्मत और जिगर चाहिए। आप ऐसा नहीं कर सकते कि बस एक रस्सी ले आओ और खुद को फांसी पर लटका लो, नहीं।’ सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठते सवालों और सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज कराई गई FIR के बाद हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने, दोनों तरह के दावे और आरोप सामने आए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बिहार सरकार की सिफारिश के बाद अगस्त 2020 में इस मामले की आधिकारिक जांच CBI को सौंप दी गई थी। CBI ने अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने या उनकी मौत में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर धमाका करेगी ‘भूत बंगला’, जानिए कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
    Next Article
    'फिल्म धुरंधर में दिखाई गई हर बात सच है':पाकिस्तानी पत्रकार बोले- जिस दौर की कहानी दिखाई गई, उस समय मैं वहां मौजूद था

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment