Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुझे सेंट्रल जेल देखना है,जहां जाली से मुलाकात होती है':इटावा में पत्नी के सीने पर तमंचा रखा, बोला- बाहर आऊंगा तो लहंगा लाऊंगा

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा में एक ने युवक अपनी पत्नी के सीने पर तमंचा रख दिया। इसके बाद उसे लेकर पुलिस चौकी के पास घूमने लगा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के दौरान उसने बताया- मुझे सेंट्रल जेल देखने का शौक था, जहां जाली से मुलाकात होती है। उरई जेल में मैं तीन बार हो आया हूं, वो मेरे लिए मामूली जेल हो गई है। मेरी पत्नी को सीने पर पिस्तौल छपवाने का शौक था, इससिए मैंने असली वाली रख दी। बाहर आकर मैं उसके लिए पिस्तौल की नोक पर लहंगा लाऊंगा। आरोपी का अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है। पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए... अहेरीपुर इलाके में कोमल सिंह (26) अपनी बुआ के घर रहता है। उसकी बुआ का नाम मीरा देवी है। मीरा देवी के बेटे विवेकी की मौत हो चुकी है। विवेक की पत्नी संगीता के साथ कोमल सहमति से रहता है। संगीता और विवेक का एक बच्चा भी है, जो कोमल के साथ ही रहता है। कोमल के अनुसार उसका खुद का ट्रैक्टर है। वह गिट्टी-मोरम की ढुलाई करता है। शुक्रवार की शाम वह शराब पीकर घर आया। संगीता से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ। उसने तमंचा उसके सीने पर सटा दिया। इसके बाद तमंचा लेकर अहेरीपुर चौकी के आस-पास घूमने लगा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने शनिवार को उसका मेडिकल कराया। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को सामने आया है। अब पढ़िए कोमल ने क्या कहा... बीवी को सीने पर पिस्तौल छपवाने का शौक था, मैंने असली रख दी मैं अहेरीपुर में गिट्टी-मोरम का ट्रैक्टर चलाता हूं। मुझे सेंट्रल जेल देखना है कि वह कैसा होता है। उरई जेल में मैं तीन बार हो आया हूं, वो मेरे लिए मामूली जेल हो गई है। इसलिए मैंने अपनी बीवी के सीने पर तमंचा सटा दिया। उसको सीने पर पिस्तौल छपवाने का शौक था तो मैंने कहा मैं असली रख दूं। अपनी मर्जी से उसने अपने आंचल पर रखवाया था। 315 में जेल जा रहा हूं। मुझे शौक था, तो किसका मर्डर करता? ज्यादा झेल नहीं पाता, अब वो (संगीता) खुद जमानत करा लेगी। नहीं कराएगी तो मैं छह महीने में बाहर आ आऊंगा। मुझे वही वाली बीवी चाहिए, संगीता मेरा पत्नी से कोई झगड़ा नहीं है। बच्चा नहीं हो रहा तो एक-दूसरे से खुश नहीं रहते। आपस में, लड़ाई होती है। मैं दूसरा पैदा नहीं कर पा रहा, तो प्रॉब्लम हो रही है। मैं खुद पुलिस के सामने हाजिर हुआ हूं। तमंचा मैंने पुलिस को दे दिया है। दो कारतूस भी जमा हो गया है। इसके बाद कोमल मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ हाथ हिलाकर कहता है- कल फिर मिलेंगे। मुझे तो भाई वही वाली बीवी चाहिए, संगीता! मुझे सेंट्रल जेल देखना है, जहां जाली के अंदर से मुलाकात होती है कट्टा मेरे घर पर था, वो मेरे दादा-परदादा के समय का है। जिस दिन जमानत से बाहर आऊंगा, अपनी बीवी या साली के लिए पिस्तौल की नोक पर लहंगा ले लाऊंगा, मुझे बस सेंट्रल जेल देखना है, जहां जाली के अंदर से मुलाकात होती है। बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि आरोपी अवैध तमंचा लेकर इलाके में घूम रहा था। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी नशे का आदी मालूम होता है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मथुरा में छात्रा से रेप में IIT पास साधु गिरफ्तार:ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो मथुरा में छात्रा से रेप के आरोप में IIT पास इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। उसका असली नाम अभिषेक मिश्रा (29) है। साधु बनने के बाद नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया। साधु पर छत्तीसगढ़ की 22 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित बीएससी नर्सिंग की छात्रा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिठौरा ब्लॉक में बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:महिलाओं को यौन उत्पीड़न में सुरक्षित हस्तक्षेप के 5D तरीके सिखाए गए
    Next Article
    उन्नाव पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए अलर्ट:केंद्र प्रभारियों को सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment