Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मक्का-जेद्दा और अन्य इलाकों में खतरे की चेतावनी!सऊदी में क्या होने वाला है?

    20 hours ago

    1

    0

    सऊदी सिविल डिफेंस ने गुरुवार को पवित्र शहर मक्का और अन्य इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया। ये चेतावनियां आमतौर पर मिसाइल हमले के संभावित खतरे का संकेत देती हैं। एजेंसी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा मक्का शहर में संभावित खतरे के बारे में आगाह करने के लिए नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म की ओर से चेतावनी जारी की गई है। 10 दिनों से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब अधिकारियों ने मक्का के लिए ऐसी चेतावनी जारी की है। मक्का इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है। सऊदी अरब के पश्चिमी तट के अन्य इलाकों के लिए भी अलग-अलग चेतावनियां जारी की गईं, जिनमें लाल सागर के किनारे बसा यानबू शहर और ताइफ़, जेद्दा और तबुक इलाके शामिल हैं।इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Eastern Front को भी Air Defence System से लैस करने की तैयारी कर रहे Modi, Kolkata में तैनात होकर Kusha बनेगा अभेद्य ढालसमाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, कुछ ही मिनटों बाद ये अलर्ट हटा लिए गए। हाल के हफ़्तों में, ये अलर्ट यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों से पहले जारी किए गए हैं। हूथी ईरान समर्थित एक हथियारबंद गुट है। पिछले हफ़्ते, सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों पर मक्का को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश का आरोप लगाया, जिसे बाद में मार गिराया गया। सऊदी अरब का कहना है कि 2017 के बाद से ऐसी कोशिश पहली बार हुई है। हूती समूह ने इन आरोपों से इनकार किया है। पिछला अलर्ट 15 सितंबर को तब जारी किया गया था, जब सऊदी अरब की एयर डिफेंस सिस्टम ने मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया था। वह ड्रोन प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल नहीं हो पाया था।इसे भी पढ़ें: Kashmir राग अलापने वाले Erdogan पहले Greece और Cyprus के साथ Turkey के टकराव को बंद करने पर ध्यान देंकुछ दिनों बाद, हूती विद्रोहियों ने कई सालों में पहली बार सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाया, जिससे इस संघर्ष में तनाव और बढ़ गया। ईरान समर्थित हूती विद्रोही और सऊदी समर्थित यमनी सरकार के बीच नई लड़ाई चल रही है, और यह सब ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के माहौल में हो रहा है। यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब इस हथियारबंद समूह ने सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की और लाल सागर में उसके जहाजों को निशाना बनाया। इस महीने की शुरुआत में, सऊदी समर्थित सरकारी फ़ौजों से इलाक़ा छीनने के बाद, हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास के अहम तटीय इलाकों पर कब्ज़ा कर लिया। यह जलडमरूमध्य सऊदी अरब के तेल निर्यात के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG की कीमत होने वाली है कम! भारत को कहां मिल गया गैस का भंडार?
    Next Article
    Hong Kong डायवर्ट होकर China कैसे पहुंचे F-35 के संवेदनशील पार्ट्स, जांच में जुटा Pentagon

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment