Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण पर दिया अल्टीमेटम:संजय निषाद से कहा- आरक्षण लागू कराओ या हमारे साथ आओ

    2 hours ago

    1

    0

    विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बलिया दौरे के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को निशाने पर लिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में सहनी ने अपनी पार्टी के यूपी में लक्ष्य पर कहा कि उनका एकमात्र मोटो अपने जनाधार को बढ़ाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य की तुलना करते हुए कहा कि जैसे मोदी जी का लक्ष्य राम मंदिर बनाना था और अब हर राज्य पर कब्जा करना है, वैसे ही उनकी पार्टी का भी विस्तार करना है। सहनी ने डॉ. संजय निषाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह भी समाज के आंदोलन से ही उभरे हैं और निषाद समुदाय के अधिकारों के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सरकार ने उन्हें गठबंधन में शामिल किया और सीट दी, जिसके कारण वे आज मंत्री बने हुए हैं। मुकेश सहनी ने डॉ. संजय निषाद से सवाल किया कि सरकार में सात साल रहने के बावजूद आरक्षण की लड़ाई अंजाम तक क्यों नहीं पहुंची। उन्होंने पूछा, "क्या आप सरकार में सिर्फ मलाई काटने और अपने परिवार के बच्चों को सांसद-विधायक बनाने के लिए बैठे हैं? आपको समाज के बच्चों से कोई सरोकार नहीं है, यह भी बता दीजिए।" सहनी ने डॉ. संजय निषाद को आरक्षण लागू कराने के लिए छह महीने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि डॉ. निषाद सरकार से आरक्षण लागू करा देते हैं, तो वे यूपी में चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्हें समर्थन देंगे। हालांकि, सहनी ने यह भी कहा कि यदि डॉ. निषाद आरक्षण लागू नहीं करा पाते हैं, तो उनका इंडिया गठबंधन में स्वागत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अखिलेश यादव से बात कर उनका सम्मान सुनिश्चित करेंगे। सहनी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पर भी निशाना साधा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुद्धी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग:आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने डीएम, सीएम को भेजा पत्र
    Next Article
    बांदा में मौरंग खदान संचालक पर हमला:गुंडा टैक्स मांगने पर मारपीट, फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक और नकदी छीनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment