Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुद्धी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग:आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने डीएम, सीएम को भेजा पत्र

    1 hour ago

    2

    0

    सोनभद्र। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) ने दुद्धी तहसील में आकाशीय बिजली से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को ईमेल से पत्र भेजा है। एआईपीएफ के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार द्वारा भेजे गए पत्र में बभनी क्षेत्र के चौना गांव में हुई घटना का जिक्र किया गया है। शनिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 वर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल और 8 वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार की मृत्यु हो गई। इसी घटना में गांव का 12 वर्षीय बालक हर्ष पुत्र देवनारायण घायल हो गया। संगठन ने बताया कि यह क्षेत्र में ऐसी पहली घटना नहीं है। इस पहाड़ी-पठारी क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीणों की आकस्मिक मौतें होती रहती हैं। एआईपीएफ ने पहले भी दुद्धी तहसील के पहाड़ी-पठारी अंचल में आकाशीय बिजली से बचाव के लिए तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से की थी। पत्र में कहा गया है कि अब तक इस दिशा में कोई समुचित कार्रवाई नहीं हुई है और न ही तड़ित चालक यंत्र लगाए गए हैं। संगठन ने इसे नागरिकों के जीवन की रक्षा के भारतीय राज्य के दायित्वों का उल्लंघन और सरकार के गैर-जिम्मेदाराना व उपेक्षित रवैये का प्रमाण बताया है। एआईपीएफ ने दुद्धी तहसील के पठारी-पहाड़ी अंचल में तत्काल तड़ित चालक यंत्र लगाने का आदेश देने का निवेदन किया है ताकि आम लोगों के जीवन की रक्षा हो सके। इसके अतिरिक्त, चौना गांव में मृत व घायल बच्चों के परिवारजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भी निर्देश देने की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव फैक्ट्री में करंट से युवक की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, फैक्ट्री मालिक समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
    Next Article
    मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण पर दिया अल्टीमेटम:संजय निषाद से कहा- आरक्षण लागू कराओ या हमारे साथ आओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment