Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों को हाईकोर्ट से राहत:अब्बास अंसारी व उमर के खिलाफ होटल मामले में मुकदमे की कार्रवाई पर रोक

    3 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के चर्चित गजल होटल मामले में अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को बड़ी राहत देते हुए ट्रायल कोर्ट में चल रही मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति समित गोपाल ने इस मामले में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए मामले पर अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख तय की है। गाजीपुर के कोतवाली थाने में 19 सितंबर 2020 को मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी, उनके बेटे अब्बास और उमर अंसारी समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि फर्जी बैनामा कराकर गजल होटल का निर्माण कराया गया। इस मामले में सीजेएम कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। अब्बास और उमर अंसारी ने याचिका दाखिल कर ट्रायल कोर्ट की पूरी कार्यवाही निरस्त करने की मांग की है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब का अंतिम मौका देते हुए तब तक मुकदमे की कार्रवाई पर रोक जारी रखने का आदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर मुकदमे का आधार पूछा:राहुल ने कहा था- हमारी लड़ाई आरएसएस और भाजपा से है, इसे एकता को खतरा बताया
    Next Article
    FA9LA Singer Flipperachi: फैंस का इंतजार खत्म, FA9LA गाने के सिंगर इंडिया में करेंगे कॉन्सर्ट, जानें कब होगा शो?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment