Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 716 मरीजों का इलाज:अयोध्या के 36 केंद्रों पर बुखार, शुगर समेत कई बीमारियों का इलाज किया गया

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिले के सभी 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मेला आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इसमें कुल 716 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में 74 चिकित्सकों और 213 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान कुल 716 मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और उपचार प्रदान किए गए, जिनमें 326 पुरुष, 338 महिलाएं और 52 बच्चे शामिल थे। स्वास्थ्य मेले के दौरान 62 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और हेल्प डेस्क पर 108 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का भी इलाज किया गया। इनमें 50 आंख के मरीज, 97 बुखार के मरीज, 68 सांस के मरीज, 111 पेट के मरीज, 110 शुगर के मरीज और 105 चर्म रोग के मरीज शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 32 टीबी के संदिग्ध मरीज, 29 एनीमिया के मरीज और 33 उच्च रक्तचाप के मरीजों की भी जांच की गई। मेले में 86 प्रसव पूर्व जांचें हुईं और 5 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। कुल 37 मरीजों को आगे के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास रेफर किया गया। जिनका जिला अस्पताल में बेहतर इलाज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 6 किलोमीटर निकली शिव की बारात:भूतों की टोली ने डांस किया, ढोल नगाड़े के साथ गूंजा हर-हर महादेव
    Next Article
    टेम्पों चालक का शव पानी भरे से खाई में मिला:आगरा के सैया इरादतनगर मार्ग पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment