Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेम्पों चालक का शव पानी भरे से खाई में मिला:आगरा के सैया इरादतनगर मार्ग पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा कमिश्नरेट के सैया थाना क्षेत्र में एक टेम्पो चालक का शव खाई में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सैया-इरतनगर मार्ग पर एक ऑटो खड़ा मिला था, जिसके पास ही पानी भरी खाई से चालक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विजयपाल सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी हनोता की चौकी, मनियां क्षेत्र, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। उनका शव खाई में भरे पानी में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार विजयपाल सिंह शनिवार शाम रोज की तरह अपना टेम्पो लेकर सैया आए थे। रात तक घर न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह करीब 11 बजे सैया क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। घटना की सूचना पर विधि विज्ञान (फॉरेंसिक) टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के क्षेत्र की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एसीपी सैयां सुकन्या शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 716 मरीजों का इलाज:अयोध्या के 36 केंद्रों पर बुखार, शुगर समेत कई बीमारियों का इलाज किया गया
    Next Article
    मजदूर की आत्महत्या के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष परिवार से मिले:बुलंदशहर में मिल प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग, राशन भी उपलब्ध कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment