Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेले से लौट रही किशोरी से गैंगरेप:मां को फोन पर बताई आपबीती, एक नामजद समेत तीन पर FIR

    1 hour ago

    1

    0

    एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी मेले से लौट रही थी, तभी गांव के एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे नहर के पास ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। किशोरी अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बेटी से फोन पर संपर्क किया, जिसके बाद घटना की जानकारी मिली। जलेसर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार, 27 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी। रात करीब 9 बजे उसकी सहेलियां तो घर लौट आईं, लेकिन वह नहीं पहुंची। परिजनों ने सहेलियों से पूछताछ की तो पता चला कि वह मेले से घर जाने की बात कहकर पहले ही निकल गई थी। मां द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने पर किशोरी ने रोते हुए बताया कि गांव का ही सूरज पुत्र विनोद कुमार उसे बहला-फुसलाकर नहर (बम्बा) के पास ले गया। वहां सूरज के दो अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले भी सूरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। एक नामजद आरोपी सूरज सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीमित संसाधनों में कराया विकास, टोंस नदी पुल अधूरा सपना:मुहम्मदाबाद के सपा विधायक राजेंद्र कुमार बोले- काम को पूरे 10 नंबर दूंगा, 2027 में भारी मतों से जीतूंगा
    Next Article
    कौशांबी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई:दो महिलाओं ने देर रात तोड़ा दम, दो दादी-पोते, डेढ़ महीने की नवविवाहिता की गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment