Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मालकिन के हत्यारे जर्मन शेफर्ड ने अब बहू को नोचा:दादी को मार डाला और मां गंभीर, पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम; बेटे ने नहीं सौंपा

    23 hours ago

    2

    0

    कानपुर में पालतू कुत्ता जर्नन शेफर्ड रॉबर्ट ने एक महिला को दोनों हाथों के साथ शरीर पर कई जगह नोच डाला। पिछले साल उसने इसी महिला की बुजुर्ग सास मोहिनी त्रिवेदी (91) को नोच-नोच कर मार डाला था। अब उसने बहू पर हमला किया है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहले घर और फिर अस्पताल पहुंची। कुत्ता के अटैक के बाद भी घायल बुजुर्ग महिला का बेटा कुत्ते को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम कुत्ते को लेने पहुंची, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। नगर निगम की टीम करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद लौट गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने अस्पताल में भी अपनी मां को झूठ बोलकर एडमिट कराया है। उसने अस्पताल में बताया कि मां खाने घर के बाहर डालने गई थीं तो स्ट्रीट डॉग्स ने नोच लिया है। 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… दादी की मौत, मां की हालत गंभीर; कुत्ते को नहीं ले जा सकी नगर निगम टीम विकास नगर के बीमा चौराहे के पास रहने वाले धीर प्रशांत त्रिवेदी बेंगलुरु में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। पिता दिलीप त्रिवेदी का निधन हो चुका है। घर में सिर्फ धीर की 70 वर्षीय मां किरन त्रिवेदी रहती हैं। धीर ने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता रॉबर्ट पला हुआ है। प्रशांत चार दिन पहले 1 मई को छुट्‌टी लेकर घर आए हैं। घर आने के अगले दिन 2 मई शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे प्रशांत किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान उनके पालतू कुत्ते ने उनकी मां किरण त्रिवेदी पर हमला कर दिया। दोनों हाथों के साथ ही कमर समेत कई जगह पर नोच लिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। उन्होंने किसी तरह फोन से बेटे को जानकारी दी तब वह घर पहुंचा। इसके बाद रावतपुर क्रॉसिंग के पास मौजूद रतनदीप हॉस्पिटल में मां को एडमिट कराया। डॉक्टरों के पूछने पर धीर ने बताया कि उनकी मां घर के बाहर बचा हुआ खाना डालने के लिए निकली थीं। इस दौरान स्ट्रीट डॉग्स ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने किरन को एडमिट करके इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर बोले- कुत्ता ने गले पर हमला किया, बचाने में दोनों हाथ को नोचा घायल किरन का इलाज कर रहे डॉ. प्रशांत ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। कुत्ते ने उनके दोनों हाथों को नोच डाला है। कमर से लेकर पैर तक कई जगह काटा है। महिला के मुताबिक कुत्ता बार-बार गले पर हमला कर रहा था। उन्होंने हाथ से बचाव किया तो दोनों कलाई से कोहनी तक कई जगह काट लिया है। हाथ और कमर से नीचे कई जगह काटने के चलते उनकी जान बच गई है। फिलहाल उनका ठीक होने तक अस्पताल में ही इलाज जारी रहेगा। बुजुर्ग हाेने के चलते रिकवर होने में समय लगेगा। नगर निगम की टीम घर से बैरंग लौटी मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह मालमे की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम भी खोजते हुए घर पहुंची थी। टीम करीब एक घंटे तक दरवाजा पीटती रही और कुत्ते को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन घर में मौजूद धीर प्रशांत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद नगर निगम की टीम बैरंग वापस चली गई। मोहल्ले के लोगों में भी दहशत है। मोहल्ले के लोग कैमरे पर तो बोलने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने कैमरे के पीछे बताया कि धीर प्रशांत की दादी की कुत्ते ने हत्या कर दी। अब मां भी गंभीर है। इसके बाद भी वह नगर निगम टीम को कुत्ते को देने के लिए तैयार नहीं है। ये मानसिक बीमारी भी हो सकती है। पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी जांच करानी चाहिए, नहीं तो परिवार में फिर से कुत्ता किसी की जान लेगा। पिछले साल बुजुर्ग की जान ले चुका है पिछले साल 19 मार्च को इसी कुत्ते ने धीर प्रशांत की 90 वर्षीय दादी मोहिनी त्रिवेदी पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। उस दौरान महिला ने कुत्ते को छड़ी से डराने की कोशिश की थी, जिससे वह आक्रामक हो गया और उन पर टूट पड़ा। घर में मौजूद बहू किरण त्रिवेदी और पौत्र धीर प्रशांत खुद घायल हुए थे, इसलिए बचाव नहीं कर सके। हलफनामा देकर छुड़ाया, फिर घर लाया गया उस घटना के बाद नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़कर ले गई थी। बाद में धीर प्रशांत ने हलफनामा देकर कुत्ते को छुड़ा लिया और कहीं अन्य स्थान पर रखवाया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, 1 मई को कुत्ते को दोबारा घर लाया गया। इसके बाद अब यह दूसरी घटना सामने आई है। बेटे साथ कुत्ता घर आया फिर किया था हमला मोहल्ले में रहने वाले शिवम दीक्षित ने बताया कि 2 मई की रात को अब कुत्ते ने धीर प्रशांत की मां को भी काटकर घायल कर दिया है। नगर निगम की टीम की घर कुत्ते को लेने पहुंची थी, लेकिन धीर प्रशांत ने दरवाजा नहीं खाेला। इसके बाद से घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुत्ते को कार से लेक बेटा भाग गया मोहल्ले में रहने वाले मनु सक्सेना ने बताया कि यहां एक जर्मन शेफर्ड ने महिला को नोचकर मार डाला। अभी 1 मई को बेटा आया तो अपने साथ कार से कुत्ता लेकर आया था। इसके बाद 2 मई को कुत्ते ने मां पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मनु ने बताया कि स्ट्रीट डॉग के काटने वाली बात झूठी है, बाहरी कुत्ता घर के भीतर कैसे जा सकता है। नगर निगम की टीम आज मंगलवार को दो बार आई, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। कुत्ते को लेकर प्रशांत कहीं चला गया है। प्रशांत पर भी हमला कर चुका है डॉग रॉबर्ट मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यह जर्मन शेफर्ड इतना खतरनाक है कि इससे पहले प्रशांत पर भी जानलेवा हमला कर दिया है। प्रशांत के घुटने में गंभीर चोट आई थी, इसकी वजह से आज तक प्रशांत लंगड़ाकर चलता है। इसके बाद भी उसका कुत्ते ने उसकी दादी को मार डाला और मां को नोचकर गंभीर हालत में पहुंचा दिया है। इसके बाद भी प्रशांत कुत्ते को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। ------------ यह खबर भी पढ़िए… कानपुर में जर्मन शेफर्ड ने मालकिन को मार डाला:2 घंटे तक घूम-घूमकर नोचता रहा, बहू-पोते चिल्लाते रहे, लेकिन बचा नहीं पाए कानपुर में जर्मन शेफर्ड ने 91 साल की मालकिन को नोच-नोचकर मार डाला। बहू और पोते चाहकर भी कुछ नहीं कर सके, क्योंकि दोनों के पैर में फ्रैक्चर था। सिर्फ बेबस होकर चीखते-चिल्लाते रहे। पड़ोसी भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 2 घंटे बाद पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची, तब कुत्ते को काबू में किया। हालांकि, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।यह खबर भी पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा:मुनींद्र शुक्ला विधायक रह चुके हैं, बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद फैसला लिया
    Next Article
    बदायूं में बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत:भतीजी की शादी में शामिल होने ई-रिक्शा से जा रहे थे, 10 दिन से चल रहा था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment