Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा:मुनींद्र शुक्ला विधायक रह चुके हैं, बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद फैसला लिया

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को लखनऊ पहुंचकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वह अब बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इस्तीफा देने के बाद बताया कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक वे संगठन की जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। मुनींद्र पहले भी बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित बैठक में निर्देश दिए थे कि जो भी जिलाध्यक्ष आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे पहले अपने पद से इस्तीफा दें। इसके बाद ही उनके नाम पर टिकट के लिए विचार किया जाएगा। मुनींद्र शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। उसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया। ग्राम प्रधान से विधायक तक का सफर मुनींद्र शुक्ला छह बार सपा की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत ग्राम प्रधान बनने से हुई थी। प्रधान बनने के तीन महीने बाद ही वे चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख चुने गए। इसके बाद 2012 से 2017 तक वे बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इस्तीफा देने के बाद बोले सपा नेता मुनींद्र शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी थी। मैं 6 बार सपा ग्रामीण का जिला अध्यक्ष रहा और करीब 18 साल तक इस पद पर काम किया। इसके बाद मैं बिठूर विधानसभा से विधायक भी रहा और जिला पंचायत का सदस्य भी रहा। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिला अध्यक्षों की बैठक में अखिलेश यादव ने निर्देश दिया था कि जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए कोई भी व्यक्ति टिकट न मांगे। इसलिए मैंने बिठूर विधानसभा के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया और वहां की स्थिति बताई। इसके बाद उनके निर्देश पर मैंने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को अपने ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंप दिया। बिठूर विधानसभा से चुनाव की तैयारी को देखते हुए मैंने यह इस्तीफा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराणा प्रताप जयंती पर मेरठ रेंज में सुरक्षा चाक-चौबंद:5 ASP, 20 CO सहित भारी पुलिस बल तैनात, रेंज में 19 प्रतिमाएं हैं
    Next Article
    मालकिन के हत्यारे जर्मन शेफर्ड ने अब बहू को नोचा:दादी को मार डाला और मां गंभीर, पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम; बेटे ने नहीं सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment