Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर फायर स्टेशन की पहल:स्कूलों में छात्रों को सिखाया अग्नि सुरक्षा, यंत्र चलाने का दिया प्रशिक्षण

    12 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर फायर स्टेशन द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 जुलाई शनिवार दोपहर बाद मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र स्थित देवबक्श बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज, हनुमानगंज सरूरपुर में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव और अग्निशमन के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फायर कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और सही कार्रवाई करने की जानकारी दी। फायर स्टेशन प्रभारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में उन्हें अपनी और दूसरों की सुरक्षा करने में सक्षम बनाना है। उन्होंने आग लगने के सामान्य कारणों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, गैस सिलेंडर से जुड़ी सावधानियों और समय पर फायर ब्रिगेड को सूचना देने के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान फायरमैन प्रशांत दीक्षित और अखिलेश सिंह ने अग्निशमन यंत्र चलाने का सीधा प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को समझाया कि छोटी आग को प्रारंभिक स्तर पर नियंत्रित करने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग कैसे किया जाता है। इसके साथ ही, आपदा की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, अफरा-तफरी से बचने और दूसरों को सुरक्षित निकालने के उपाय भी बताए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार सिंह ने इस प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी जीवनभर काम आती है और इससे आपात परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस कार्यक्रम में फायर इंचार्ज रमाशंकर सिंह, फायरमैन प्रशांत दीक्षित, अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्य आनंद कुमार सिंह, राजाराम रावत, संजय ओझा, विजय कुमार, अरुण कुमार, देव कुमार पांडे, दिनेश चंद्र मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। फायर विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंटों के ढेर के नीचे दबा युवक, मौत:बदायूं में कैंटर ने ट्राली को टक्कर मारी, आसपास के लोगों ने बाहर निकाला
    Next Article
    दहेज हत्या में पति को उम्रकैद:कोर्ट ने 7 साल पुराने मामले में सुनाई सजा, जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment