Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर के चांदपुर में पानी टंकी का लोकार्पण:जल जीवन मिशन के तहत 3.58 करोड़ से बनी, विधायक ने किया उद्घाटन

    19 hours ago

    1

    0

    जिले के मिल्कीपुर ब्लॉक के चांदपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण किया गया। जल अर्पण दिवस समारोह के अवसर पर मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने पंप हाउस में लगे स्टार्टर का स्विच ऑन कर गांव में जल आपूर्ति की औपचारिक शुरुआत की। इस परियोजना की लागत लगभग 3 करोड़ 58 लाख रुपये है। इस अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "जल है तो कल है, जल के बिना जीवन असंभव है।" विधायक ने पृथ्वी पर घटते जल स्तर को भविष्य के लिए चिंता का विषय बताते हुए ग्रामीणों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। जल जीवन मिशन योजना के तहत चांदपुर में बनी इस पानी की टंकी से गांव के लगभग 2629 परिवारों को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत कुल 658 परिवारों को जलापूर्ति कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 570 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जल निगम विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव ने ग्रामीणों को योजना की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि इस संयंत्र के माध्यम से गांव में 24 घंटे स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम प्रधान अनुराग सिंह ने विधायक और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। पंप हाउस परिसर में आम्रपाली आम के पौधों का रोपण भी किया गया। विधायक ने ग्राम प्रधान अनुराग सिंह, अवर अभियंता साहब लाल बिंद, सहायक अभियंता सुनीता देवी, इंजीनियर सच्चिदानंद, मोहम्मद अशरफ और ऑपरेटर बब्बन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जल निगम के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती पुलिस ने 12 घंटे में 19 वारंटी गिरफ्तार किए:मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में थे सभी फरार
    Next Article
    मंगोली के पास कैंटर की टक्कर से महिला की मौत:मुरादाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment