Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती पुलिस ने 12 घंटे में 19 वारंटी गिरफ्तार किए:मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में थे सभी फरार

    19 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती पुलिस ने वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर 19 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस ने बीते 12 घंटों में सघन अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा और क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने की। उनके पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ वारंटियों की तलाश में लगातार दबिश दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों के खिलाफ न्यायालय जेएम, सीजेएम, एसीजेएम, एएसजे/एफटीसी और स्पेशल पॉक्सो कोर्ट द्वारा वारंट जारी किए गए थे। ये आरोपी मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट जैसे विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। थानावार गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है: थाना इकौना से 5 वारंटी, थाना गिलौला से 5 वारंटी, थाना सिरसिया से 5 वारंटी, थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती से 1 वारंटी और कोतवाली भिनगा से 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में क्रिकेट फैंस कर रहे हवन-पूजन:अयोध्या में संतों ने हनुमान महामंत्र का जाप किया, काशी में गंगा आरती कर तिरंगा लहराए
    Next Article
    मिल्कीपुर के चांदपुर में पानी टंकी का लोकार्पण:जल जीवन मिशन के तहत 3.58 करोड़ से बनी, विधायक ने किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment