Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर सीएचसी में डॉक्टर नदारद:मरीज इलाज के लिए कर रहे इंतजार, अधीक्षक बोले- बाहर ड्यूटी

    7 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत होने का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में समय से चिकित्सकों के न पहुंचने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे जब भास्कर टीम अस्पताल पहुंची तो ओपीडी कक्ष खुले हुए थे, पर्चा पंजीयन काउंटर पर मरीजों की कतार लगी थी, लेकिन संबंधित चिकित्सक अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। मरीज पर्चा बनवाकर डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे। इमरजेंसी कक्ष में डॉ. महिपाल मौजूद मिले, जो आपातकालीन मरीजों का उपचार कर रहे थे। वहीं डॉ. जे.पी. विश्वकर्मा अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों से बातचीत करते दिखाई दिए। अन्य कर्मचारी भी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे, लेकिन नियमित ओपीडी में डॉक्टर की अनुपस्थिति से मरीजों में नाराजगी साफ दिखी। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 200 से 250 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। इन दिनों बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अस्पताल में 5 से 10 किलोमीटर दूर-दराज के गांवों से भी लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल पहुंचे शिवमूर्ति, माता प्रसाद, रामदीन, राजित राम, दिव्या और रूपमती ने बताया कि वे सुबह जल्दी इसलिए आ जाते हैं ताकि भीड़ से बचकर समय पर इलाज हो सके, लेकिन डॉक्टरों के समय से न बैठने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता है। उनका कहना है कि डॉक्टरों की देरी से भीड़ बढ़ जाती है और मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। चिकित्सकों की अनुपस्थिति के संबंध में जब अस्पताल अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस समय विभिन्न स्वास्थ्य अभियान चल रहे हैं, जिनमें अधिकांश डॉक्टरों की ड्यूटी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि ओपीडी में चिकित्सक मौजूद नहीं थे तो इस संबंध में जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में CMS का निरीक्षण:नाश्ता देरी से बंटा, बेडशीट बदलने में लापरवाही, कर्मचारियों को लगाई फटकार
    Next Article
    84 कोसी परिक्रमा के लिए आए रिटायर्ड फौजी मौत:सीतापुर के नैमिषारण्य में कुंड में स्नान के बाद हुए बेहोश, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment