Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद चंद्रभानु पासवान:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अजीत प्रसाद, बसपा से रामगोपाल कोरी

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर सीट पर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 49% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। 72 % लोग चाहते हैं कि भाजपा उम्मीदवार जीते। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी है। 25% लोग चाहते हैं सपा जीते। तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद चंद्रभानु पासवान हैं। उन्हें 52% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा हैं, गोरखनाथ को 35% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर राधेश्याम त्यागी हैं, उन्हें 6% ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सुरेंद्र कुमार रावत का है, जिन्हें 4% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद अजीत प्रसाद हैं। इन्हें 48% लोगों ने पसंद किया है। देवकीनंदन कनौजिया को 27%, विद्याभूषण पासी को 11%, लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद रामगोपाल कोरी हैं। इन्हें 68% लोगों ने पसंद किया है। कृष्ण कुमार पासी को 16%, लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के वृंदावन रेस्टोरेंट में 'हुनर का परचम-4':बच्चों-युवाओं ने कला, संगीत और कॉमेडी का प्रदर्शन किया
    Next Article
    बदायूं में शादी में बीजेपी नेता को गोली लगी:हाथ से छूटकर रिवाल्वर गिरने से हुआ फायर, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment