Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेमू ट्रेन उद्घाटन में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, VIDEO:मऊ में सांसद और मंत्री के सामने CO से झड़प, पुलिस ने कराया समझौता

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों दलों के कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। यह घटना दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन के शुभारंभ के समय हुई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री एके शर्मा दोहरीघाट स्टेशन पर मौजूद थे। सोमवार से मऊ के रास्ते दोहरीघाट से औड़िहार के बीच नई मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। कार्यक्रम में सपा सांसद राजीव राय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जिसके बाद भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। झड़प के दौरान, मंच पर चढ़े एक सपा कार्यकर्ता की मधुबन के सीओ से भी बहस हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेसिक स्कूलों में 13-19 मई तक लगेगा भारतीय भाषा शिविर:प्रयागराज में बच्चों को सिखाई जाएगी पसंदीदा लैंग्वेज, कल्चर पर रहेगा फोकस
    Next Article
    पुलिस ने 14 वर्षीय लापता बालक को किया बरामद:कासगंज में 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत परिजनों को सकुशल सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment