Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोमोज खिलाने के बहाने 85 लाख के जेवर हड़पे:देवरिया पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार

    8 hours ago

    1

    0

    देवरिया में मोमोज खिलाने के बहाने करीब 85 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण हड़पने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार की मां लीलावती देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी दीपक कुमार और उसका साथी पिंटू अभी भी फरार हैं। मामले में लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश कुमार मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी और बहन के करीब 85 लाख रुपये के जेवरात डूंगरी चौराहे पर दुकान लगाने वाले दीपक, राकेश और पिंटू ने हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान राकेश कुमार और दीपक की मां लीलावती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दीपक और पिंटू जेवरात लेकर फरार हो गए। नाबालिग को बहला-फुसलाकर लिए जेवर पीड़ित के अनुसार, 25 जनवरी को उनके नाबालिग पुत्र ने घरवालों को बिना बताए लाखों रुपये के आभूषण आरोपियों को दे दिए थे। आरोप है कि किशोर को बहला-फुसलाकर जेवर लिए गए और इसके बाद मुख्य आरोपी मुंबई फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दीपक, राकेश, पिंटू और नाबालिग पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सराफा दुकान से बरामदगी पुलिस जांच में सामने आया कि आभूषण हड़पने में दीपक की मुख्य भूमिका थी, जबकि उनकी बिक्री में उसकी मां लीलावती देवी शामिल थी। पुलिस के मुताबिक, लीलावती देवी ने देवरिया सेंट्रल चौकी के पास एक सराफा दुकान पर कुछ जेवर बेचे थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने की दो टूटी पलानी, टूटा हार, मंगटीका, नथिया, कान के झाले, तीन कील, 11.590 ग्राम का गोल्ड टिक्का, चांदी की दो पाजेब, दो पायल और दस बिछिया सहित अन्य आभूषण बरामद किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मुख्य आरोपी दीपक कुमार और पिंटू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि राकेश की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए और परिजनों से संपर्क तोड़ लिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया- मोमोज खिलाने के बहाने 85 लाख के जेवर हड़पने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में एक दरोगा, 38 कांस्टेबल लाइन हाजिर:तीन दिन पहले पूरी SOG टीम हुई थी सस्पेंड, बोबिंद्र कुमार नए प्रभारी
    Next Article
    भाजपा विधायक तरारा ने सदन में उठाये कई मुद्दे:गजरौला में ट्रामा सेंटर तो तिगरी धाम में पक्के घाट की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment