Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में एक दरोगा, 38 कांस्टेबल लाइन हाजिर:तीन दिन पहले पूरी SOG टीम हुई थी सस्पेंड, बोबिंद्र कुमार नए प्रभारी

    10 hours ago

    1

    0

    संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस चौकी प्रभारी सहित 38 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के बाद की गई। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में थाना धनारी की पुलिस चौकी सुल्तानगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर भी शामिल हैं। उनके साथ जनपद के विभिन्न थानों से कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को पुलिस लाइन भेजा गया है। लाइन हाजिर किए गए कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों में सन्नी कुमार (थाना धनारी), रामाधार (थाना बबराला), विकास (थाना रजपुरा), मनवीर (थाना नखासा), मल्टी चौहान (थाना रायसत्ती), विकास चिकारा (थाना सम्भल), दिलशाद (थाना हजरतनगर गढी), सोमेश (थाना कैलादेवी), योगेश तोमर (थाना असमौली), विपिन कुमार (थाना कुढफतेहगढ), अरूण कुमार (थाना बनियाठेर), चतर सिंह (थाना बहजोई), बंटी कुमार (थाना बहजोई), विशाल (थाना गुन्नौर), योगेश कुमार व नितिन (थाना गुन्नौर), कादिर चौधरी (थाना धनारी), पवन कुमार (थाना बबराला), मदन गोपाल (थाना बबराला), तनवीर (थाना बबराला), विराज (थाना जुनावई), पूरन (थाना रजपुरा), अंजुल कुमार (थाना रजपुरा), गोपाल (थाना नखासा), रवि सैनी (थाना नखासा), राहुल कुमार (थाना सम्भल), संजीव (थाना हजरतनगरगढी), हरेन्द्र, विवेक त्यागी, आरिफ व प्रमोद गिल (थाना हयातनगर), सुलभ राठी (थाना एचौडा कम्बोह), कासिम व अंकित कुमार (थाना असमौली), सचिन (थाना बनियाठेर), गोविंदा (थाना चन्दौसी), विष्णु चौधरी (थाना चन्दौसी) और शुभम आर्य (यातायात) शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन पहले भी भ्रष्टाचार और शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की थी। उस समय पूरी एसओजी टीम को निलंबित कर दिया गया था। मोहित कुमार को निलंबित करते हुए थाना रायसत्ती के प्रभारी रहे बोबिंद्र कुमार को नया एसओजी प्रभारी नियुक्त किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में मॉडल शॉप के बाहर मारपीट:जमीन विवाद में दो गुट भिड़े, पुलिस जांच शुरू की
    Next Article
    मोमोज खिलाने के बहाने 85 लाख के जेवर हड़पे:देवरिया पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment