Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मम्मी को पापा-चाचा, दादी ने मेरे सामने मार डाला:बरेली में 3 साल का बच्चा बोला- बेल्ट से पीटते रहे, फिर फंदे पर लटका दिया

    7 hours ago

    2

    0

    बरेली में मंगलवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। 3 साल के बेटे ने बताया कि मम्मी को पापा-चाचा और दादी ने बेल्ट से बहुत पीटा। वह जब बेहोश हो गईं तो उन्हें फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने महिला के पति देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, महिला के मायके वालों का आरोप है- बेटी के लिए एक प्लॉट खरीदा था। दामाद इस प्लॉट को अपने नाम करवाना चाहता था। इसे लेकर आए दिन बेटी से झगड़ा करता था। घटना वाले दिन भी उसने फोन पर बेटी की हत्या करने की धमकी दी थी। घटना बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खां गांव की है। मां बोलीं- जमीन के लालच में बेटी को मार डाला लखीमपुर खीरी के मैंगलगंज की रहने वाली अनमोल (24) की शादी 2021 में बरेली के अमनदीप के साथ हुई थी। अनमोल एक रेस्टोरेंट में, जबकि उसका अमनदीप मॉल में नौकरी करता है। अनमोल के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि शादी के शुरुआती 6 महीने तो सब ठीक रहा। लेकिन इसके बाद बेटी के पति और ससुराल वालों ने छोटी-छोटी बात पर अनमोल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मां संतोष कुमारी ने बताया- मैंने अपनी बेटी के लिए एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री अभी नहीं हुई थी। अनमोल का पति अमनदीप लगातार दबाव बना रहा था कि वह प्लॉट उसके नाम कर दिया जाए। वह चाहता था कि रजिस्ट्री में लगने वाले 35 हजार रुपए का खर्च भी हम लोग ही दें। पति फोन पर बोला- आज तेरी हत्या कर दूंगा अनमोल की मां संतोष कुमारी ने बताया- सोमवार शाम करीब 7 बजे बेटी को अमनदीप ने बेटी को फोन किया। उसे तुरंत घर आने को कहा। अनमोल ने थोड़ा वक्त लगने की बात कही। इस पर दामाद ने उसे धमकी देते हुए कहा- आज तेरी हत्या कर दूंगा। बेटी ने फोन करके मुझे इस बारे में जानकारी दी। मैंने उसे समझाया कि तुम्हारा पति है वो ऐसा कुछ नहीं करेगा। अनमोल ने दिल्ली में अपनी मौसी को भी फोन करके पूरी बात बताई। उन्होंने भी मुझे फोन करके इस बारे में पूछा था। मैंने बेटी को फोन करके कहा कि ससुराल मत जाना। नेवादा में चाचा रहते हैं, वहां चली जाओ। मैंने अपने देवर को भी फोन करके बेटी के रेस्टोरेंट का पता दिया। तभी बेटी ने फोन पर बताया कि पति पहले ही रेस्टोरेंट पहुंच गया है। इस पर मैंने कहा कि ठीक है, फिर उसके साथ घर चली जाओ। रात 11 बजे बेटी ने कॉल की, फिर फोन ऑफ हो गया मां संतोष कुमारी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 11 बजे बेटी ने आखिरी बार कॉल की। वह रोते हुए बोली कि मम्मी घर आ जाओ। इसके बाद उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह दामाद ने फोन किया करके बोला कि तुम लोग घर आ जाओ। जब मैंने पूछा ऐसा क्या हुआ है तो बोला अनमोल आईसीयू में भर्ती है। हम लोग अपने घर से जब यहां पहुंचे तो बेटी मृत मिली। उसके शरीर के बेल्टों से मारने के निशान हैं। मारने के बाद उसे फंदे से लटकाया गया। घटना की सूचना पर बारादरी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का शुरुआती तौर पर कहना है- मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… मां-बाप ने बच्चा ढाई लाख में बेचा, दादी ने बचाया:आगरा में व्यापारी से डील हुई, 2 दिन पहले पैदा हुआ था आगरा में एक मां ने अपने दो दिन के नवजात बच्चे का सौदा कर दिया। बच्चे की कीमत ढाई लाख रुपए तय की गई। एक व्यापारी उसे लेने के लिए अस्पताल भी पहुंच गया, लेकिन दादी और बुआ को इसकी भनक लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अखिलेश ने गाड़ी रोककर भंडारे में छोला-पूड़ी खाई:योगी बोले- स्टेट गेस्ट हाउस में सपा ने अपना वास्तविक चरित्र दिखाया
    Next Article
    लखीमपुर में अंबेडकर मूर्ति टूटने पर बवाल- आगजनी:भीड़ ने महिला को पीटा; पुलिस पर पथराव, कई गाड़ियां तोड़ीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment