Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मम्मी-पापा के लिए 51 लीटर जल की कांवड़:गाजियाबाद के कृष्णा ने कहा- भोलेनाथ के साथ मां-बाप की भी पूजा करूंगा

    12 hours ago

    1

    0

    मेरी उम्र और शरीर देखकर मेरी कांवड़ का अंदाजा मत लगाइए। इस कलश कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल है। शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के बाद मम्मी पापा को भी इस गंगाजल से नहलाया जाएगा। बस मम्मी पापा खुश रहें। हमेशा ही उनका साथ बना रहे। भोलेनाथ से कुछ नहीं मांगा है, अभी शादी भी नहीं हुई। लेकिन भोले बिना मांगे ही सब कुछ देते हैं। यह कहना है गाजियाबाद के मुरादनगर के मनोटा निवासी कृष्णा का। वह हरिद्वार से अपने साथियों के साथ कलश कांवड़ ला रहे हैं। एक जून को उठाई थी कांवड़ 18 साल के कृष्णा ने बताया- मेरे पिता प्रकाश ठेला लगाते हैं, मम्मी गुडिया घर का काम देखती हैं। मैं पढ़ाई करने के साथ पिता के काम में भी हाथ बंटाता हूं। स्कूल से आने के बाद पापा की मदद करता हूं। शाम को फिर 2 से 3 घंटे पढ़ाई करता हूं। कृष्णा ने बताया कि यह मेरी दूसरी कांवड़ है। मैंने 1 जून को हरिद्वार से कलश कांवड़ उठाई थी। 3 किमी के आसपास एक दिन में चला जाता है। किसी दिन कम तो तो कभी अधिक चल लेते हैं। 51 लीटर की कांवड़ पर कहा कि भोलेनाथ में आस्था है, मंदिर में 11 अगस्त को जल चढ़ाने के साथ अपने मम्मी पापा को भी इस जल से नहलाउंगा। जैसी आस्था भोलेनाथ में है। ऐसी ही मम्मी-पापा में है। पैरो में छाले और कंधे झुकते चल रहे कृष्णा ने बताया कि पैरों में छाले पड़े है, 51 लीटर की कलश कांवड़ से चलते हुए कंधे भी झुक रहे हैं। लेकिन आस्था ऐसी कि लोग कृष्णा को देखकर वीडियो और फोटो बनाते हैं। कृष्णा कहते हैं कि पैरों में दर्द और छाले तो कांवड़ में भोले का प्रसाद समझा जाता है। शुद्ध मन और पूरी आस्था से कांवड़ लाई जा रही है, शादी के बारे में पूछने पर कहा कि अभी तो शादी के लिए उम्र नहीं है, लेकिन जब भोले का आशीर्वाद रहेगा तो शादी भी हो जाएगी। भोलेनाथ से कुछ मांगना नहीं चाहिए। ललित पहलवान के कंधों पर 121 लीटर गंगाजल मुरादनगर के मनोटा निवासी ललित पहलवान भी 121 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहे हैं। ललित ने बताया कि मेरे साथ नीशू चौधरी,निदेश, विशाल गौस्वामी, गौरव और अभिषेक भी शामिल हैं। एक जून को हमने कलश कांवड़ उठाई थी। गौमाता के लिए लिए कांवड़ उठाई है। बस यही मांग है कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिले और गाय सुरक्षित रहें। उनका वध करने वाले को कड़ी सजा मिले। ललित ने बताया कि एक दिन में करीब 3 किमी ही चला जाता है। कई बार बारिश में पैर दर्द करने लगते हैं। आगे कलश कांवड़ लेकर ललित चल रहे हैं, पीछे भोलेनाथ की मूर्ति के साथ पूरी कांवड़ सजी हुई है। जिसमें अन्य कांवड़ियों का जत्था भी साथ साथ चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने दबोचा, उन्नाव का रहने वाला, दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
    Next Article
    मुरादाबाद में 6 अवैध आयुर्वेदिक, यूनानी दवाखाने सील:डीएम के निर्देश पर चेकिंग, कई क्लीनिक बंद मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment