Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता बनर्जी के चेहरे पर हार का दर्द:सांसद करण भूषण बोले- सरकार-चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप, UGC पर राजनीति बंद करें

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा के कैसरगंज से बीजेपी सांसद करन भूषण सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर हार का दर्द साफ दिख रहा है, जिसके कारण वह सरकार और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। ईरान-इजरायल युद्ध पर बाबा रामदेव के ईरान का समर्थन करने वाले बयान पर सांसद सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव एक बड़े व्यक्ति हैं। सांसद सिंह ने इस संघर्ष को पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संकट बताया और सभी देशों से बातचीत के जरिए इसका समाधान खोजने का आग्रह किया। यूजीसी (UGC) मुद्दे पर विधायक पल्लवी पटेल के बयान पर भी सांसद करन भूषण सिंह ने अपनी राय रखी। पटेल ने इस मुद्दे को 'पिछड़ों और लुटेरों के बीच की लड़ाई' बताया था। सांसद सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी पर रोक लगा दी है और राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि हम सब एक साथ रहते हैं, इसलिए जातियों में बांटने का काम बंद होना चाहिए। 2027 के विधानसभा चुनावों के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर सांसद करण भूषण सिंह ने विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 'डबल इंजन' की सरकार है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है। उन्होंने दावा किया कि सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा और 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर पुलिस को FIR दर्ज करने में लगा एक साल:चोरी के मामले में अब हुई कार्रवाई, हाईकोर्ट में PIL दाखिल करेगा पीड़ित
    Next Article
    जूनियर प्रोफेसर को कुलपति प्रभार, वरिष्ठों की अनदेखी से विवाद:आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक फैसले पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment