Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे:अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ कल प्रदर्शन, पार्टी बोली– सभी MLA तैयारियों में जुटे

    3 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे। यह बैठक दोपहर 3 बजे कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के आवास पर होनी थी, लेकिन 60 विधायकों के नहीं आने पर बैठक टाल दी गई। TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में 1 जून को राज्यभर में प्रदर्शन होना है। सभी विधायक इसकी तैयारी में व्यस्त थे। जो विधायक नहीं पहुंचे, उन्होंने पहले ही इसकी जानकार दे दी थी। कुनाल घोष ने बताया कि 2 जून को पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी रोड पर सांकेतिक धरना करेगी। यह धरना चुनाव बाद हिंसा और राज्यभर में बुलडोजर के जरिए किए जा रहे हॉकर्स निष्कासन अभियान के खिलाफ रहेगा। अभिषेक-कल्याण पर हमले की 2 तस्वीरें… TMC से जुड़ी पिछली 4 घटनाएं 31 मई- सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि हुगली में पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यहां भगवा कपड़े पहने 10-15 BJP के गुंडे थे, जिन्होंने अचानक नारे लगाए, मुझे गालियां दी और पत्थर से हमला किया। पूरी खबर पढ़ें… 30 मई- सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट: शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट हुई थी। उन पर अंडे और चप्पल भी फेंके गए थे। अभिषेक ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की कोशिश की गई। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 27 मई- सांसद काकोली का इस्तीफा: बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे लेटर में लिखा था कि मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद यह फैसला लिया है।इस्तीफे से पहले काकोली ने पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणी में हुई बैठक में शामिल हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें… 20 मई, पार्टी कार्यक्रम में केवल 35 विधायक पहुंचे: कोलकाता में विधानसभा परिसर में अंबेडकर प्रतिमा के पास TMC के कुछ विधायकों ने पोस्ट-पोल हिंसा और हॉकर्स हटाने के अभियानों के खिलाफ धरना दिया था। विधानसभा चुनाव हार के बाद यह पार्टी का पहला बड़ा संगठित विरोध प्रदर्शन था, लेकिन इसमें भी केवल 35 विधायक ही पहुंचे थे। 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। …………….. यह खबर भी पढ़ें… बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की 12 तस्वीरें: भीड़ ने अंडे-पत्थर फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगे; हेलमेट पहनाकर बचाया गया पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ दक्षिण सोनारपुर में शनिवार को मारपीट हुई। घटना पर अभिषेक ने कहा- मेरी हत्या की कोशिश की गई। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा- शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए। देखिए हमले की 12 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसी लड़के से बात करती थी बहन, नाराज भाई ने गला रेतकर कर दी हत्या
    Next Article
    राजस्थान में फिर रेतीला बवंडर उठा, दिन में अंधेरा छाया:यूपी-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश से 5 की मौत, पंजाब में घर की छत गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment