Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mamata की हार पर जश्न क्यों? Rahul Gandhi ने Congress नेताओं को फटकारा, BJP पर साधा निशाना

    4 hours from now

    2

    0

    बंगाल में भाजपा की भारी जीत के एक दिन बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीएमसी का मजाक उड़ाने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार पर खुशी मनाने के लिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेताओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हार भाजपा के भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने के अभियान में एक बड़ा कदम मात्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है - असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अभियान में एक बड़ा कदम है। छोटी राजनीति को एक तरफ रख दें। यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है। यह भारत के बारे में है। इसे भी पढ़ें: Vijay के ऑटो वाले ने किस बाहुबलि को पटखनी दी, एक फैन क्लब नेटवर्क के पॉवर की अनसुनी कहानीराहुल ने कहा कि यह बात कांग्रेस के कुछ लोगों और उन दूसरे लोगों को अच्छी तरह समझने की जरूरत है जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार से खुश हो रहे हैं। भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। उसने असम में जीत की हैट्रिक लगाई है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस में कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा का एक बड़ा कदम है। इसे भी पढ़ें: West Bengal में पहली बार खिला कमल, Rabindranath Tagore जयंती पर शपथ लेगी बीजेपी सरकारउन्होंने कहा, क्षुद्र राजनीति को किनारे रखें, यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है, यह भारत के बारे में है। पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 100 सीटों की लूट की है। राहुल गांधी ने उनके दावे का समर्थन किया था और आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग की मदद से भाजपा ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की चोरी की है।Some in the Congress, and others, are gloating about TMC’s loss. They need to understand this clearly - the theft of Assam and Bengal’s mandate is a big step forward by the BJP in its mission to destroy Indian democracy.Put petty politics aside. This is not about one party or…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल जीत के बाद Suvendu Adhikari की हुंकार- Mamata, Rahul का Game Over, अगला नंबर Akhilesh का
    Next Article
    Vijay के ऑटो वाले ने किस बाहुबलि को पटखनी दी, एक फैन क्लब नेटवर्क के पॉवर की अनसुनी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment