Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदा नहर पटरी पर 1 किमी में 500 गड्ढे:अयोध्या में 15 साल से मरम्मत नहीं; लोग ने सांसद-विधायक से कर चुके मांग

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या के अमानीगंज-मिल्कीपुर क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक डबल नहर की पक्की पटरी सुल्तानपुर सीमा के पास लगभग एक किलोमीटर तक पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस हिस्से में छोटे-बड़े करीब 500 गड्ढे बन गए हैं, जिनमें काफी गड्ढे तीन से चार फीट गहरे हैं। सड़क की गिट्टियां पूरी तरह उखड़ चुकी हैं, जिससे यह मार्ग हर दिन बड़े हादसों को न्योता दे रहा है। यह नहर पटरी अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे के रमेश नगर को सुल्तानपुर के हलियापुर से कुडेभार संपर्क मार्ग से जोड़ती है। कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते हैं। गहरे गड्ढों और टूटी सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से हालात और खराब हो जाते हैं। स्थानीय निवासी राम सजीवन, रामकृपाल, वेद प्रकाश, आदित्य प्रताप, अयूब खान और राकेश कुमार ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। बड़े-बड़े गड्ढे होने के बावजूद प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने सांसद अवधेश प्रसाद और मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु से कई बार गड्ढा मुक्त कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि रमेश नगर बड़ी नहर से अमरगंज तक हर तीसरे-चौथे वर्ष मरम्मत होती है, मगर सुल्तानपुर सीमा वाले इस हिस्से की अनदेखी की जाती है। अवर अभियंता रमेश यादव ने कहा कि मरम्मत के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है। धन मिलते ही काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पहले गड्ढों को मिट्टी से भरवाया था, दोबारा बन गए हैं तो फिर भरवाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डबल डेकर बस ने महिला समेत 2 को कुचला:अयोध्या में बस के नीचे दबा युवक क्रेन से निकाला, 4 थानों की पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंची
    Next Article
    बृजभूषण बोले- अमित शाह भाजपा के हनुमान:गोंडा में बोले- बजरंग बली का रोल निभाया, बंगाल चुनाव में जीत का श्रेय एक व्यक्ति को दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment