Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनोज बंसल बने नेशनल चैंबर के अध्यक्ष:काउंटिंग को लेकर हुआ था हंगामा, मनोज गुप्ता को 18 वोट से हरा कर 558 से हुए विजयी

    18 hours ago

    1

    0

    नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के चुनाव में मनोज बंसल नए अध्यक्ष चुने गए हैं। शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में हुई मतगणना में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज गुप्ता को 18 मतों से हराया। मनोज बंसल को 558 और मनोज गुप्ता को 539 वोट मिले, जबकि पांच मत निरस्त कर दिए गए। अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। मनोज गुप्ता और उनके समर्थकों ने वोटों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की। पहली गिनती में मनोज बंसल करीब 13 वोटों से आगे बताए जा रहे थे। इसके बाद पुनः मतगणना कराई गई, जिसमें भी मनोज बंसल को बढ़त मिली और उन्हें 18 वोट से बढ़त के बाद विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर अम्बा प्रसाद गर्ग और नितेश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। अम्बा प्रसाद गर्ग को 678 और नितेश अग्रवाल को 665 मत मिले, जबकि गिरीश गोयल को 369 मतों पर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर विनय मित्तल ने 151 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 623 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश अग्रवाल को 472 मत मिले। इस पद पर भी पांच मत निरस्त किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के ग्रुप-3 में राजेश अग्रवाल 47 और राजकुमार भगत 32 वोट लेकर विजयी रहे। वहीं ग्रुप-9 में नितिन अग्रवाल 67, दिनेश अग्रवाल 65 और केशव दत्त गुप्ता 62 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में बनेगी पुलिस चौकी:2 दरोगा, 8 सिपाही होंगे तैनात; सीएम ने जांच के लिए एसआईटी बनाई
    Next Article
    गैस के लिए ट्रक के सामने लेटा युवक:लखनऊ में गोदामों के बाहर लगी कतारें, बुजुर्ग महिला 4 किमी सिलेंडर लुढ़काते हुई पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment