Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में बनेगी पुलिस चौकी:2 दरोगा, 8 सिपाही होंगे तैनात; सीएम ने जांच के लिए एसआईटी बनाई

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं के एचपीसीएल प्लांट को भयमुक्त माहौल में संचालित करने के लिए एक पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। दो दरोगा और 8 पुलिस वालों की तैनाती होगी। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्लांट का निरीक्षण कर वहां फिलहाल तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम योगी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। यह निर्णय प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद लिया गया है। इस घटना के बाद प्लांट के जिम्मेदारों ने संचालन बंद करने की बात कही थी। एचपीसीएल के मुंबई स्थित मुख्यालय को ईमेल के माध्यम से यहां फैली दहशत की जानकारी दी गई और प्लांट बंद करने की पैरवी की गई, जिससे मुंबई और शासन स्तर पर हड़कंप मच गया। शुक्रवार को कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने यहां पहुंचकर हालात का जायजा लिया और एसएसपी से अतिरिक्त बल की तैनाती की मांग की थी। इसके परिणामस्वरूप वहां पीएसी तैनात की गई। अब डीएम और एसएसपी ने स्थायी पुलिस चौकी बनाने का फैसला किया है, ताकि प्लांट स्टाफ के मन से भय समाप्त हो और संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके। इस मामले में बीजेपी से आंवला लोकसभा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि प्लांट में एक विशेष जाति के लोगों का वर्चस्व है। उन्होंने कहा कि हत्यारोपी के परिवार के लोग ही यहां सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे, जिसके कारण वह आसानी से प्लांट के भीतर घुसकर हत्या को अंजाम देकर निकल गया। कश्यप ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े राजनीतिक चेहरे इस फैक्ट्री पर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते थे। अपनी जाति के लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर प्लांट को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पुलिस की लापरवाही के साथ-साथ मामले की सीबीआई जांच की मांग की, ताकि आरोपी से जुड़े बड़े राजनीतिक चेहरों को बेनकाब किया जा सके। सीएम योगी ने पोस्ट कर जताया दुख वहीं सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया। लिखा, बदायूं के प्लांट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर त्वरित कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक SIT का भी गठन किया गया है। दोषी पहले ही गिरफ्तार है, परंतु इसके बाद भी कोई साजिश की संभावना दिखती है तो प्रदेश सरकार के अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। CBG प्लांट की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस बुकिंग और केवाईसी के लिए बरेलीवासी परेशान:ऑनलाइन नहीं हो पा रही बुकिंग, एजेंसियों पर लगानी पड़ रही लाइन
    Next Article
    मनोज बंसल बने नेशनल चैंबर के अध्यक्ष:काउंटिंग को लेकर हुआ था हंगामा, मनोज गुप्ता को 18 वोट से हरा कर 558 से हुए विजयी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment