Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनोज राय हत्याकांड, आरोपी ने जेल प्रशासन पर लगाए आरोप:परिजनों से न मिलने देने की शिकायत, कोर्ट ने जेलर से मांगी रिपोर्ट

    11 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के चर्चित मनोज राय हत्याकांड में गुरुवार को एक नया मोड़ आया। मामले में जेल में बंद आरोपी गौस मुईनुद्दीन उर्फ तन्नू ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने जेल प्रशासन पर उनके साथ सख्ती बरतने, तन्हाई में रखने और किसी परिजन से न मिलने देने का आरोप लगाया है। कोतवाली ने नहीं तामील किया सम्मन इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए न्यायाधीश ने जेलर से मामले में रिपोर्ट तलब की है। एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमे के वादी पिता शैलेंद्र राय को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन मोहम्दाबाद कोतवाली द्वारा सम्मन तामील नहीं कराया जा सका। इस पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित थाने से स्पष्टीकरण मांगा है। 12 मार्च को है अगली सुनवाई उन्होंने यह भी बताया कि मुकदमा संख्या 23/23 में जेल में बंद तन्नू उर्फ गौस मुईनुद्दीन को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च निर्धारित की है। वादी पिता शैलेंद्र राय को दोबारा सम्मन जारी कर अगली तारीख पर कोर्ट में पेश कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में सीमा से शहर तक सख्त पहरा:इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी, बाजारों में फ्लैग मार्च
    Next Article
    जर्मन दूल्हे ने बाराबंकी की प्रोफेसर के साथ की शादी:इंजीनियर की बेटी ने जर्मनी से की पीएचडी, 16 लोगों के साथ बारात लेकर पहुंचा इंडिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment