Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में सीमा से शहर तक सख्त पहरा:इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी, बाजारों में फ्लैग मार्च

    13 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में आगामी होली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस इंडो-नेपाल सीमा से लेकर नगर क्षेत्र के बाजारों तक व्यापक सतर्कता अभियान चला रही है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं। इसी कड़ी में, जनपद पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र भरथा रोशनगढ़ में सघन पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहन जांच की गई, संदिग्धों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र चेक किए गए और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें। होली पर्व के मद्देनजर भिनगा क्षेत्र में भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) राहुल भाटी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा भिनगा में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा इंतजामों का स्थलीय निरीक्षण किया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने बताया कि होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जारी रहेगी, ताकि आमजन सुरक्षित और निर्भय वातावरण में त्योहार मना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व प्रधान पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप:खट्टा पहलादपुर निवासी भवन में धरने पर बैठे
    Next Article
    मनोज राय हत्याकांड, आरोपी ने जेल प्रशासन पर लगाए आरोप:परिजनों से न मिलने देने की शिकायत, कोर्ट ने जेलर से मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment