Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनकामेश्वर धाम की ड्रोन से निगरानी:महाशिवरात्रि पर भोर से दर्शन करने पहुंचे भक्त; जल चढ़ाने को लगी लाइन

    9 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यमुना तट स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ जलाभिषेक और पूजन का क्रम देर शाम तक अनवरत जारी रहा। सुबह से शाम हो गई, लेकिन मंदिर परिसर में लगी भक्तों की लंबी कतार कम नहीं हुई। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ वनगमन के दौरान यहां भगवान शिव की आराधना कर अपनी यात्रा की सफलता की कामना की थी। तभी से यह स्थान ‘मनकामेश्वर’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। पुराणों में भी इस तीर्थ का उल्लेख मिलता है। प्रयाग महात्म्य के अनुसार संगम के पश्चिम स्थित कामतीर्थ के देवता भगवान कामेश्वर हैं, जिनकी पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि वर्षभर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन महाशिवरात्रि पर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। भोर से ही श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर में विधिवत जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई श्रद्धालु रात्रि जागरण की तैयारी में भी जुटे हुए है। पूरे परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त महिला पुलिस बल लगाया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित करने के निर्देश दिए। महाशिवरात्रि पर मनकामेश्वर धाम में उमड़ी यह अपार श्रद्धा एक बार फिर प्रयागराज की आध्यात्मिक पहचान को सशक्त करती नजर आई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर डीएम अविनाश सिंह ने संभाली व्यवस्थाएं:अलखनाथ मंदिर में पत्नी संग किया जलाभिषेक
    Next Article
    अयोध्या में SIR पर सियासत तेज:सपा नेता पवन पांडे बोले- भाजपा की 'कलई खुली', एक ही नाम से 3-3 वोट बनवाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment