Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में SIR पर सियासत तेज:सपा नेता पवन पांडे बोले- भाजपा की 'कलई खुली', एक ही नाम से 3-3 वोट बनवाए गए

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में एसआईआर को लेकर सियासी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। सपा नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री तेजनारयण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा की “कलई खुल गई” है और एसआईआर के नाम पर खेल किया जा रहा है। जब वोट कटे तो भाजपा खुद लाखों वोट कटने की बात कहने लगी उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में एक ही नाम से तीन-तीन वोट बनवाए गए थे। जब वोट कटे तो भाजपा खुद लाखों वोट कटने की बात कहने लगी। पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी। अयोध्या विधानसभा में करीब 95 हजार लोगों को नोटिस जारी होने का दावा किया। महानगर क्षेत्र में लगभग 75 हजार लोगों को नोटिस भेजे जाने की बात कही। सबसे ज्यादा नाम समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के काटे जा रहे उन्होंने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा नाम समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के काटे जा रहे हैं। दावा किया कि मुस्लिम और यादव मतदाताओं के वोट विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। पवन पांडे ने कहा कि अधिकारी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह लड़ाई सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ी जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद वह अयोध्या को लेकर घबराई हुई है माना जा रहा है कि यह बयान अयोध्या में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज कर सकता है।उन्होंने नोटिस देकर मुस्लिम और यादव परिवार के लोगों को परेशान करने और साजिश कर उनके नाम काटे जाने का आरोप बार लगाया।कहा कि सर को भाजपा हथियार के रूप में इस्तेमाल कर चुनाव की वैतरणी पार करना चाह रही है। लोकसभा चुनाव के बाद वह अयोध्या को लेकर घबराई हुई है लेकिन सपा के योद्धा उसके इरादों को कतई सफल नहीं होने देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनकामेश्वर धाम की ड्रोन से निगरानी:महाशिवरात्रि पर भोर से दर्शन करने पहुंचे भक्त; जल चढ़ाने को लगी लाइन
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-USA ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया:मोनांक-संजय की फिफ्टी, इरास्मस और माईबर्ग को 2-2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment