Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानिकपुर में मोबाइल चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार:चलती ट्रेनों से करते थे चोरी

    15 hours ago

    1

    0

    जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुंदेलखंड अंचल में ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मानिकपुर में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जीआरपी झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। थाना जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सतना एंड के पास यह गिरफ्तारी की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र रणधीर सिंह, राजेश पुत्र रोशन, मुकेश पुत्र ओमप्रकाश और जॉनी पुत्र रतन के रूप में हुई है। सभी आरोपी हरियाणा के रोहतक स्थित इंदिरा कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चलती ट्रेनों में यात्रियों की जेब और बैग से मोबाइल फोन चोरी करता था। चोरी किए गए मोबाइलों को वे अन्य राज्यों में बेचने की फिराक में रहते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी थी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और घटनाओं के बारे में भी पूछताछ जारी है। ट्रेनों में अपराध पर लगाम लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च:मोरना में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रवैये का किया विरोध
    Next Article
    लखनऊ में UPEX 2026 प्री-इवेंट:यूपी को स्वच्छ ऊर्जा का नया ठिकाना बनाने पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment