Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत:मऊ में पति गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कैलेंडर तिराहा के पास आलम हौंडा एजेंसी के समीप मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 45 वर्षीय प्रमिला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके पति राम रतन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम जहानियापुर निवासी राम रतन चौहान अपनी पत्नी प्रमिला देवी को बाइक से दवा दिलाने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जब वे कैलेंडर तिराहा से पहले आलम हौंडा एजेंसी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया प्रमिला देवी के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल राम रतन चौहान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में भीषण गर्मी, न्यायालयों का समय बदला:DM ने 1 मई से 30 जून तक नई व्यवस्था लागू की
    Next Article
    पिता ने जूसर से सिर कूंचकर बेटे को मार डाला:प्रयागराज में पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात, रात में जगाकर ले गया कमरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment