Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोनालिसा ने कहा- ये लव जिहाद नहीं:फरमान ने कहा- मोनालिसा ने सुसाइड की धमकी दी थी, तो मैंने सोचा क्यों न शादी कर ली जाए

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने शादी के बाद लव जिहाद के आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। कहा- मैंने खुद अपनी मर्जी से शादी की। पूरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई और मेरे पर किसी ने किसी तरह का दबाव नहीं बनाया। केरल में मीडिया के सामने आकर मोनालिसा ने खुद पूरी बात रखी। कहा- हमारी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई। मेरे मम्मी पापा मेरी शादी मेरी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे, अब वो तो मेरा भाई लगेगा, इसलिए मैंने शादी नहीं की। फरमान ने कहा- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था, मुझे सुसाइड की धमकी दी थी। फिर मैंने सोचा किसी की जिंदगी बर्बाद हो। इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए। 2 तस्वीरें देखिए… पापा ने शादी अटेंड नहीं की पापा साथ में आए थे और अभी भी यहीं हैं, लेकिन उन्होंने शादी अटेंड नहीं की। मैं कल उनसे मिली भी थी। उनको पता है कि मैंने शादी कर ली है। मैं सब धर्मों को एक समान मानती हूं। लव जिहाद के जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। पति बोला- हममें से किसी ने भी धर्म नहीं बदला इस दौरान मोनालिसा के साथ उनके पति फरमान खान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा- हममें से किसी ने धर्म नहीं बदला है। मैंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। मैं उससे प्यार करता हूं। मैं उसकी खुशी चाहता हूं। मोनालिसा के अंडर एज होने की बात भी गलत है। उसका डीओबी 01/01/2008 है। फरमान खान और मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा- हम लोग केरल में शूटिंग के लिए आए थे। शूटिंग चालू है। अभी 20 दिन शूटिंग और चलेगी। ये चीजें पहले से प्लान थीं। फरमान ने कहा- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया, सुसाइड की धमकी दी फरमान ने कहा- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया था। पर फिर इन्होंने कहा कि 2-3 दिन में मेरी शादी होने वाली है। घर पर मेहमान आ चुके हैं। घरवाले जबरदस्ती शादी करा रहे हैं। कुछ गलत हो जाएगा। इन्होंने मुझे सुसाइड की धमकी दी थी। फिर मैंने सोचा किसी की जिंदगी बर्बाद हो। इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए। हिंदू रीति रिवाज से की शादी मोनालिसा ने अपनी शादी में लाल और गोल्डन रंग की सिल्क साड़ी पहनी। उन्होंने अपने बालों को खुला ही छोड़ा। मोनालिसा ने हाथ में चूड़ियां पहनीं। तो वहीं उन्होंने बड़े- बड़े झुमके पहनकर अपने ब्राइडल लुक को कम्प्लीट किया। मोनालिसा ने केरल में एक मंदिर से शादी की है। अपने ब्राइडल लुक को उन्होंने बेहद सिंपल ही रखा था। माथे पर बिंदी लगाई थी, तो वहीं बॉयफ्रेंड ने उनकी सिंदूर से मांग भरी और सबके सामने मंगलसूत्र भी पहनाया। शादी में फरमान ने सफेद शर्ट और मुंडु पहना था। उनके बालों में चोटी भी बंधी थी। मुस्लिम होने के बावजूद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। जो केरल के लोगों ने खुद करवाई है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लव जिहाद का लगाया था आरोप फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया था कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है। मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था और वह टीचर ही दगाबाज निकला है। सनोज ने बताया कि टीचर ने ही फरमान से मोनालिसा का संपर्क कराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरमान उन लोगों से मिला है, जिन्होंने उन्हें जेल भिजवाया था। इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह इस संबंध में मीडिया के सामने पूरी बात रखेंगे। उन्होंने बताया कि फरमान महाराष्ट का रहने वाला है और खुद को एक्टर बताता है। मोनालिसा अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के लिए केरल गई थी। यह फिल्म सनोज मिश्रा बना रहे हैं और इसमें अभिनेता अमित राव मुख्य भूमिका में हैं। अब जानिए कि कैसे मोनालिसा महाकुंभ में फेमस हुईं… मप्र की रहने वाली है मोनालिसा मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। मोनालिसा और उसका परिवार प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने के लिए गया था। लेकिन अपनी आंखों और सादगी को लेकर वह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चित हो गईं। तभी से उनके वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। वो इतना फेमस हुईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थीं। उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे वहां (प्रयागराज) अच्छा लग रहा था, लेकिन मैं माला नहीं बेच पा रही थी। लोग मुझे घेर लेते थे। इससे परेशान होकर वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट गई थी। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर कर दी और वह रातोंरात फेमस हो गईं। अब मोनालिसा की पुरानी 3 तस्वीरें देखिए... ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा का बढ़ा क्रेज, उनकी तस्वीर लगी बिक रही टी-शर्ट, कीमत 150-200 रुपए; लोग पहनकर ले रहे सेल्फी महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए वायरल होने वाली महेश्वर की मोनालिसा का सोशल मीडिया पर क्रेज बढ़ा गया है। मोनालिसा का फोटो छपी टी-शर्ट अब मेले में खूब बिक रही हैं। संगम परेड ग्राउंड के त्रिवेणी मार्ग स्थित मीना बाजार में एक शॉप पर इस तरह की टीशर्ट की बिक्री दिखाई दी। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं के HPCL प्लांट में डबल मर्डर:मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या, पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे
    Next Article
    जालौन में किशोर ने की आत्महत्या:नीम के पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment