Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रंप को सबक सिखाने का प्लान, चीन ने उतार दिया जासूसी जहाज

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान के पास समंदर में चीन का एक जहाज आखिर क्या कर रहा है? युवांग वंग फाइव नाम के इस जहाज की मौजूदगी अमेरिका और इजराइल दोनों को बहुत ही खल रही है। अमेरिका की लाख आपत्ति और विरोध दर्ज कराने के बाद भी चीन ने इस जहाज की लोकेशन को बिल्कुल नहीं बदला। चीनी इस जहाज का नाम है युवान बैंग फाइव। चीन इसे एक साधारण रिसर्च वेसल बताता है। लेकिन कई देशों के लिए यह सिर्फ रिसर्च जहाज नहीं है बल्कि एक हाईटेक स्पाईशिप है। और सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि यह जहाज श्रीलंका क्यों जा रहा है? सवाल बड़ा है कि क्या चीन हिंद महासागर में अपनी रणनीतिक ताकत बढ़ाकर अपने सहयोगियों को खासकर कि ईरान को अप्रत्यक्ष सैन्य और तकनीकी सपोर्ट देने की कोशिश कर रहा है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि यह पूरा विवाद आखिर शुरू कैसे हुआ। तो दरअसल चीनी जहाज युवान बैंग फाइव को श्रीलंका के हमेंडोटा पोर्ट पर रुकना था। पहले इसकी एंट्री को टाल दिया गया था क्योंकि भारत ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। लेकिन बाद में श्रीलंका सरकार ने इसे 16 से 22 अगस्त तक बंदरगाह पर आने की अनुमति दे दी। श्रीलंका के हार्बर मास्टर निर्मल पी सिलवा ने यह साफ कह दिया है कि विदेश मंत्रालय से आधिकारिक क्लीयरेंस मिल चुका है और जहाज के लिए पोर्ट पर जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसे भी पढ़ें: Indian Border के पास तेजी से तैयारी में जुटा है China, Aksai Chin के समानांतर नया राजमार्ग भी बनने वाला हैदूसरा सवाल यह उठता है कि आखिर जहाज इतना बता दें कि आधिकारिक तौर पर युवान वंग फाइव को एक रिसर्च और सर्वे वेसल बताया जाता है। लेकिन कई रक्षा एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक ड्यूल यूज़ प्लेटफार्म है। यानी इसका इस्तेमाल वैज्ञानिक रिसर्च के साथ-साथ सैन्य निगरानी के लिए भी करते हैं। कुछ सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह जहाज सेटेलाइट ट्रैकिंग, स्पेस मॉनिटरिंग और तो और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलस्टिक मिसाइल लॉन्चेस के लिए गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है। यही कारण है कि भारत इसे सिर्फ एक रिसर्च मिशन नहीं मानता। हालांकि हैंबनटोटा पोर्ट की स्ट्रेटेजिकेंस जिस बंदरगाह पर यह जहाज रुकने वाला है वो खुद एक बड़ा रणनीतिक मुद्दा है। दरअसल हैबनटोटा पोर्ट को श्रीलंका ने चीन को 99 साल की लीज़ पर दिया था। यह वही पोर्ट है जिसे बनाने के लिए श्रीलंका ने चीन से भारी कर्ज लिया था।इसे भी पढ़ें: Trump के 'फ्रेंडली टेकओवर' प्लान ने दुनियाभर में मचाया हड़कंप! वेनेजुएला-ईरान के बाद अब इस देश से अमेरिका करेगा 64 साल पुराना हिसाब बराबर आर्थिक संकट गहराने के बाद जब कर्ज चुकाने की मुश्किल आई तो आखिरकार यह बंदरगाह चीन के नियंत्रण में चला गया था। इससे हिंद महासागर में चीन को एक स्थाई स्ट्रेटेजिक फुट होल्ड मिल गया था। हालांकि भारत के लिए चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि भारत लंबे समय से हिंद महासागर को अपने स्ट्रेटेजिक इन्फ्लुएंस ज़ोन के रूप में देखता आया है। लेकिन चीन की यह बढ़ती मौजूदगी चाहे वो बंदरगाह निवेश हो, नौसैनिक गतिविधियां हो या फिर ऐसे निगरानी जहाज नई दिल्ली के लिए चिंता का कारण बन रहे हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने साफ कह दिया है कि वह इस जहाज की गतिविधियों पर करीबी से नजर रख रहा है और अपनी सिक्योरिटी और तो और इसके साथ ही इकोनॉमिक इंटरेस्ट की रक्षा के लिए भी जरूरी कदम उठाएगा। लेकिन चीन ईरान का साथ आखिर दे क्यों रहा है? क्या है चीन और ईरान का बड़ा समीकरण? अब यहां एक बड़ा जियोपॉलिटिकल एंगल सामने आता है। इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ ट्रंप ने दिया जांच का आदेश, 16 देशों को भी घसीटादरअसल चीन और ईरान के बीच पिछले कई सालों में ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक सहयोग तेजी से बढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच चीन का हिंद महासागर में अपनी सर्विलेंस कैपेसिटी और कैपेबिलिटी बढ़ाना ईरान के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अगर चीन इस क्षेत्र में बेहतर निगरानी नेटवर्क बढ़ाता है तो इससे उसके सहयोगी देशों को भी रणनीतिक जानकारी और समर्थन मिल सकता है। यानी यह सिर्फ समुद्री रिसर्च नहीं बल्कि यह एक व्यापक स्ट्रेटेजिक अलाइनमेंट का हिस्सा भी हो सकता है। तो सवाल सिर्फ एक जहाज के श्रीलंका पहुंचने का नहीं है। यह कहानी है हिंद महासागर में बढ़ती ताकत की राजनीति की जहां चीन अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। भारत सतर्क नजर बनाए हुए है और मिडिल ईस्ट की उथल-पुथल इस पूरे समीकरण को और जटिल बना रही है। आने वाले समय में यह साफ हो जाएगा युवांग वंग फाइव सिर्फ एक रिसर्च मिशन है या फिर हिंद महासागर में शुरू हो चुके एक बड़े जियोपॉलिटिकल चेस गेम की चाल। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:पुंछ में गुफा के अंदर लगभग 4kg विस्फोटक और बासी खाना मिला, आतंकियों का ठिकाना होने की आशंका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment