Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, सड़क जाम

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के जीवनधारा अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कचहरी रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों के अनुसार, महिला की मौत आगरा के कृष्णा अस्पताल में हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 9 बजे परिजन मैनपुरी के जीवनधारा अस्पताल के बाहर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कचहरी रोड पर जाम भी लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण महिला की हालत बिगड़ी। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसे आनन-फानन में आगरा रेफर कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी उसे आईसीयू में रखा गया और सच्चाई छिपाने का प्रयास किया गया। घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण और परिजन अस्पताल के बाहर जमा हो गए। उन्होंने कचहरी रोड पर ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हुई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और हंगामे के बाद, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) आरसी गुप्ता ने बताया कि यह मामला कचहरी रोड स्थित निजी अस्पताल जीवनधारा से संबंधित है। मरीज को 3 फरवरी को यहां से आगरा के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि इन दोनों अस्पतालों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग भी दस्तावेजों की जांच करेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में जाम में फंसने से मासूम की मौत:अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हालत बिगड़ी, मामा के घर आई थी
    Next Article
    प्रयागराज में सनातन हुंकार रैली:बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, गदा और फरसे लहराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment