Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी भाजपा कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष और मंत्री का स्वागत:ज्योति रोड पर डॉ. वीरेंद्र शाक्य के आवास पर हुआ आयोजन

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र शाक्य और जिला मंत्री गिरजानंदन शाक्य का शुक्रवार शाम स्वागत किया गया। चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में ज्योति रोड स्थित डॉ. वीरेंद्र शाक्य के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम 6:30 बजे आयोजित इस समारोह में डॉ. वीरेंद्र शाक्य को पुनः उपाध्यक्ष बनने और गिरजानंदन शाक्य को जिला मंत्री नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। सुनील कुशवाहा और उनकी टीम ने दोनों नेताओं को पगड़ी, माला, पटका पहनाकर और सम्राट अशोक की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र शाक्य ने कहा कि उन्होंने हमेशा सर्व समाज के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। जिला मंत्री गिरजानंदन शाक्य ने विकास कार्यों के लिए सरकार से पैरवी करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना के प्रदेश महासचिव राहुल शाक्य, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ऋषि शाक्य, जिला प्रभारी विपिन शाक्य, आगरा मंडल महामंत्री सभासद अजीत शाक्य और ओछा मंडल अध्यक्ष दिलीप शाक्य सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूजा गर्ग बनीं FLO की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष:लखनऊ में घोषणा, महिलाओं को सशक्त बनाने पर रहेगा फोकस
    Next Article
    लखनऊ में खिलौने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग:500 मीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार, 2 फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में आग पर काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment