Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूजा गर्ग बनीं FLO की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष:लखनऊ में घोषणा, महिलाओं को सशक्त बनाने पर रहेगा फोकस

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के होटल फॉर्चून में फिक्की लेडीज़ ऑर्गनाइज़ेशन (FLO) की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें शहर की पूजा गर्ग को 2026-27 के लिए संगठन की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा की गई। उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूजा गर्ग ने अपने एक साल के कार्यकाल का रोडमैप साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य ध्यान महिलाओं को सशक्त बनाने पर रहेगा। इसके लिए ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा, जिससे महिलाएं उद्यमिता, उद्योग और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। महिलाओं को मजबूत करने के लिए कई नई पहल उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में FLO देश की औद्योगिक और आर्थिक विकास गाथा में महिलाओं के योगदान को मजबूत करने के लिए कई नई पहल करेगा। उनका विजन 'Strength Within, Scale Beyond' संगठन को आंतरिक रूप से मजबूत करने और उसके प्रभाव को व्यापक स्तर तक ले जाने पर आधारित है। पूजा गर्ग ने कहा कि FLO केवल एक नेटवर्क नहीं, बल्कि नेतृत्व, उद्यमिता और सहयोग की एक मजबूत संस्था है। यह देश के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को दिशा देने वाली महिलाओं की सामूहिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। उनका लक्ष्य है कि FLO हर क्षेत्र और हर पीढ़ी की महिलाओं के लिए सबसे विश्वसनीय और प्रभावशाली मंच बने। महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी उन्होंने आगे कहा कि संगठन की पहलें स्थिरता, नवाचार, कौशल विकास और नेतृत्व पर केंद्रित होंगी। 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और FLO को इन बदलावों को दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।इसी अवसर पर FLO लखनऊ चैप्टर की नई कार्यकारी समिति की भी घोषणा की गई। इसकी कमान अनुभवी न्यूट्रिशनिस्ट और उद्यमी सिमरन साहनी को सौंपी गई है, जिन्हें हेल्थ और वेलनेस क्षेत्र में 25 साल से अधिक का अनुभव है। नई टीम में वंदिता अग्रवाल को निवर्तमान अध्यक्ष, देवांशी सेठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निवेदिता सिंह को उपाध्यक्ष, मिताली ओसवाल को कोषाध्यक्ष, प्रज्ञा अग्रवाल को सचिव, अदिति जग्गी रस्तोगी को संयुक्त कोषाध्यक्ष और वसुधा जैन को अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई:662 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.32 करोड़ रुपए कीमत
    Next Article
    मैनपुरी भाजपा कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष और मंत्री का स्वागत:ज्योति रोड पर डॉ. वीरेंद्र शाक्य के आवास पर हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment