Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी के तखरऊ पुल से कूदे मछुआरे का मिला शव:चार दिन पहले एक व्यक्ति को बचाने नहर में कूदे थे

    12 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में तखरऊ पुल के पास नहर में डूबे मछुआरे राजू का शव चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। राजू ने एक अज्ञात व्यक्ति को डूबता देख उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पहले अज्ञात व्यक्ति का शव नहर से निकाला गया था। इसके बाद भी गोताखोरों और राहत टीमों ने राजू की तलाश जारी रखी। शनिवार को दोपहर 12 बजे कड़ी मशक्कत के बाद राजू का शव भी बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रेस्क्यू अभियान में क्षेत्राधिकारी करहल और कुर्ला थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। तेज धारा और गहराई के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में जैन मंदिर समिति चुनाव:उमाशंकर जैन अध्यक्ष, यतीश मंत्री और हिमांशु कोषाध्यक्ष चुने गए
    Next Article
    शाहजहांपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत:आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार, भाई बोले- चंदा और हमदर्दी से करेंगे सुपुर्द-ए-खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment